logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कंझावला से पुणे तक, हिट एंड रन के चर्चित केस भी नहीं हो पाए सॉल्व

देश में हिट एंड रन के कई मामले ऐसे रहें जिन्होंने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं। इसके बावजूद इन मामलों में आरोपी जमानत पर बाहर आ गए या फिर अभी भी केस चलता ही जा रहा है। 

ai generated image of road accidents

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम शहर में हिट एंड रन का एक केस आया। घटना का वीडियो सामने आने के चलते यह केस खूब चर्चा में आया और दबाव बढ़ने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गनीमत रही कि इस केस में पीड़ित की जान नहीं गई। इस घटना के बाद भी पिछले दो-तीन दिन में ही नोएडा और गुरुग्राम के अलावा दिल्ली से भी हिट एंड रन के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते समय में भी कई ऐसे केस रहे हैं जिनमें लोगों ने जान गंवाई या फिर गंभीर रूप से घायल हुए। ऐसे कई चर्चित मामले भी हैं जिनमें उस वक्त तो खूब शोर मचा लेकिन बाद में आरोपी छूट गए और केस अभी तक चल ही रहा है।

 

2023 का कंझावला केस हो, 2024 का पुणे पोर्शे केस, वर्ली केस हो या ऐसे कई अन्य केस। इन मामलों में अलग-अलग टीमें बनाकर जांच हुई, कई लोगों की जान गई लेकिन दो-तीन साल का समय बीत जाने के बावजूद इन मामलों में सजा नहीं हो पाई है। आंकड़े बताते हैं कि हर साल हिट एंड रन के 50 हजार से ज्यादा मामले आते हैं लेकिन ज्यादातर घटनाओं में सजा नहीं हो पाती है।

चर्चित केस और उनका हाल

कंझावला केस (जनवरी 2023): साल 2023 में नए साल का स्वागत एक दर्दनाक खबर के साथ हुआ। 20 साल की एक लड़की एक कार के नीचे आ गई थी और उसे 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। इस मामले में पुलिस अफसरों पर भी गाज गिरी और 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए। 4 आरोपियों पर हत्या का आरोप लगा था। मुख्य आरोपी अमित खन्ना अभी भी जेल में हैं और 18 सितंबर 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि बाकी के सबी आरोपी जमानत पर हैं। इस केस में कुल 117 में से 14 गवाहों के ही बयान अभी तक दर्ज कराए जा सके हैं। 

 

यह भी पढ़ें: निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, 10 महीने पहले हुई थी रिहाई

 

पुणे पोर्शे केस (मई 2024): 19 मई 2024 को 17 साल के एक लड़के ने पोर्शे कार से दो लोगों को कुचल दिया और उनकी मौत हो गई। इसी मामले में उसकी ब्लड रिपोर्ट बदलने के चक्कर में कई चिकित्सक लिप्त पाए गए। इस केस में पहले तो नाबालिग आरोपी को हाई कोर्ट से जमानत मिली फिर सुप्रीम कोर्ट ने उसके पिता और अन्य आरोपियों को भी जमानत दे दी। 

 

वर्ली BMW केस (जुलाई 2024): मिहिर शाह नाम के कार सवार ने अपनी BMW कार से एक महिला कावेरी नखवा और उनके पति को टक्कर मार दी थी। इस घटना में कावेरी की मौत हो गई। मिहिर शाह अभी भी जेल में है लेकिन केस अंजाम तक नहीं पहुंच पाया है।

 

ये तीन चर्चित केस बता रहे हैं कि ऐसी घटनाओं का चर्चा में आना कुछ दिनों तक ही उस केस को गर्म रहता है लेकिन अदालतों में पहुंचने के बाद इनका हाल भी 'तारीख पर तारीख' जैसा हो जाता है। ये 3 केस ही ऐसे नहीं हैं। ऐसे लाखों केस हैं जो देश की अलग-अलग अदालतों में पेंडिंग। जिन केस में फैसला भी हुआ है उनमें भी ज्यादातर आरोपी छूट गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में कार सवार ने पहले किया महिला बाइकर का पीछा, फिर मारी जोरदार टक्कर

हिट एंड रन पर NCRB की रिपोर्ट

साल 2024 की NCRB रिपोर्ट बताती है कि उस साल हिट एंड रन के कुल 68,584 केस सामने आए। इन हादसों में 51,517 लोग घायल हुए और 34,030 लोगों की जान चली गई। इससे पहले, 2023 में कुल 68,783 केस सामने आए जिसमें से 31,209 लोगों की मौत हो गई।

 

हिट एंड रन के मामलों में दोष सिद्धि की दर 52 प्रतिशत ही है। यानी लगभग आधे मामलों में आरोपी बरी हो जाते हैं। 2023 में हिट एंड रन के कुल 20548 मामलों ट्रायल पूरा हुआ लेकिन 11548 मामलों में ही सजा हुई।   
 

Related Topic:#Road Accident

और पढ़ें