logo

ट्रेंडिंग:

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी नियमित जमानत

बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है।

Vikram Bhatt And Shwetambari Bhatt, Photo Credit: Social Media

विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट, Photo credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। यह पूरा मामला उदयपुर के एक बड़े डॉक्टर, अजय मुर्डिया से जुड़ा है, जो अपनी स्वर्गवासी पत्नी की यादों को पर्दे पर जिंदा रखने के लिए विक्रम भट्ट के साथ मिलकर चार फिल्में बनाना चाहते थे। राजस्थान हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद, अब देश की सबसे बड़ी अदालत ने इस फिल्मी जोड़े को जमानत देकर बड़ी राहत दी है।

 

नवंबर 2025 में उदयपुर के भूपालपुरा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। डॉक्टर मुर्डिया का आरोप है कि उन्होंने फिल्मों और डॉक्युमेंट्री के लिए विक्रम भट्ट की कंपनी के साथ समझौता किया था। विक्रम ने वादा किया था कि 7 करोड़ की शुरुआती फंडिंग और कुल 47 करोड़ में चार फिल्में तैयार हो जाएंगी।

 

शिकायत के मुताबिक, लगभग 30 करोड़ लेने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और पैसे हड़प लिए गए। पुलिस जांच में यह भी कहा गया कि पैसों की हेराफेरी के लिए फर्जी बिलों और कागजों का सहारा लिया गया, जिस वजह से दिसंबर 2025 में राजस्थान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट में क्या खराब हो गया था जो फ्लाइट ही नहीं उड़ पा रही थी?

विक्रम भट्ट का पक्ष

विक्रम भट्ट ने शुरू से ही इन सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि यह कोई आपराधिक मामला नहीं बल्कि सिर्फ पैसो के लेनदेन का झगड़ा है। उनके वकील ने दावा किया कि सारे भुगतान दोनों पक्षों की जानकारी में हुए थे और कोई भी फर्जी बिल इस्तेमाल नहीं हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: 'सेक्युलरिज्म को खतरा है', 'द केरल स्टोरी 2' पर भड़के CM पिनराई विजयन

 

उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें अपना पक्ष रखने का कोई मौका ही नहीं दिया और बिना किसी नोटिस के सीधे कार्रवाई करके उन्हें फंसाया गया है। हाई कोर्ट ने उनकी एफआईआर खत्म करने की अर्जी पहले ही खारिज कर दी थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस मामले की कानूनी जांच आगे चलती रहेगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap