logo

ट्रेंडिंग:

'सेक्युलरिज्म को खतरा है', 'द केरल स्टोरी 2' पर भड़के CM पिनराई विजयन

केरल के CM पिनराई विजयन ने 'द केरल स्टोरी 2' को झूठा बताते हुए कहा है कि इससे सेक्युलरिज्म को खतरा है। उनका कहना है कि इसके जरिए केरल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

The Kerala Story 2, Photo Credit: Social Media

द केरल स्टोरी 2, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के ट्रेलर को लेकर अपनी भारी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे 'झूठा प्रचार' और देश की एकता के लिए 'बड़ा खतरा' बताया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस फिल्म के जरिए केरल राज्य की छवि को खराब करने और लोगों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस बयान के बाद से फिल्म को लेकर पूरे देश में एक नई बहस छिड़ गई है।

 

मुख्यमंत्री का मानना है कि फिल्म में दिखाई गई बातें सच्चाई से कोसों दूर हैं। उनके अनुसार, फिल्म बनाने वाले जानबूझकर ऐसी चीजें दिखा रहे हैं जिससे समाज में तनाव पैदा हो और लोग एक-दूसरे पर शक करने लगें। केरल सरकार का कहना है कि यह फिल्म एक खास एजेंडे के तहत बनाई गई है ताकि राज्य की शांति और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें: सबको हंसाने-गुदगुदाने वाले राजपाल यादव जेल क्यों पहुंच गए?

फिल्म के पीछे की राजनीति

इस पूरे मामले को राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का आरोप है कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए इस फिल्म का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि चुनाव के समय लोगों को धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा सके। जहां सरकार इसे समाज को बांटने वाली साजिश कह रही है, वहीं फिल्म के समर्थकों का कहना है कि उन्हें अपनी बात कहने का पूरा हक है और वे केवल समाज का कड़वा सच दिखा रहे हैं।

फिल्म बनाने वालों का क्या कहना है?

इस फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं और इसे कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। विपुल शाह का कहना है कि यह फिल्म भारतीय अदालतों और कानूनी सिस्टम के असली मामलों पर आधारित है। उनका कहना है कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि केवल कड़वा सच दिखा रहे हैं। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस चल रही है और केरल सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

 

यह भी पढ़ें: शाहिद-तृप्ति की फिल्म 'ओ रोमियो' दर्शकों को कैसी लगी? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

पहली फिल्म की सफलता

आपको बता दें कि इसका पहला भाग 'द केरल स्टोरी' सुदीप्तो सेन ने बनाया था, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ था और कई जगह उसे बैन भी किया गया था। उसके बावजूद वह फिल्म सुपरहिट रही। सिर्फ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी उस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इतना ही नहीं, उस फिल्म को 'बेस्ट डायरेक्टर' और 'बेस्ट सिनेमैटोग्राफी' के लिए दो नेशनल फिल्म अवार्ड्स भी मिले थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap