logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पठानकोट में बंदूक की नोक पर SUV लूटी, पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर हाई अलर्ट

पंजाब के पठानकोट में बंदूक की नोक पर एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 लूटने का मामला सामने आया है। आशंका है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए हो सकता है।

Punjab police पंजाब

पंजाब पुलिस, Photo Credit: News Arena

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के पठानकोट में जम्मू नेशनल हाईवे के पास बंदूक की नोक पर एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV500 लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस अलर्ट पर है। पठानकोट का बोर्डर पाकिस्तान के साथ लगता है इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि लूटी गई गाड़ी का इस्तेमाल किसी आपराधिक या आतंकी वारदात में किया जा सकता है। इसे देखते हुए पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लगती सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। 

 

पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की रात करीब 9:25 बजे सुजानपुर थाना क्षेत्र के डाउनटाउन मॉल 44 की है। बमियाल निवासी प्रवीण सिंह अपने परिचित सन्नी वर्मा की सफेद रंग की XUV500 लेकर उनकी पत्नी ममता रानी और बच्चों के साथ वहां पहुंचे थे। परिवार मॉल के अंदर चला गया, जबकि प्रवीण गाड़ी में ही बैठे थे। इसी दौरान सिर पर काला कपड़ा बांधे एक अज्ञात युवक उनके पास पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें: बीकानेर देश का सबसे प्रदूषित शहर, 4 शहरों में AQI 300 पार; दिल्ली की हवा भी खराब

छाती पर तान दी पिस्तौल

काला कपड़ा बांधे आए युवक ने ड्राइवर की छाती पर पिस्तौल तान दी और थप्पड़ मारते हुए गाड़ी से नीचे उतरने को कहा। आरोपी ने गोली मारने की धमकी भी दी। डर के कारण प्रवीण गाड़ी से उतर गए और बदमाश XUV लेकर फरार हो गया। लूटी गई गाड़ी का नंबर PB35AA-9902 बताया जा रहा है।

 

घटना के बाद शुरुआती पुलिस अलर्ट में आशंका जताई गई कि आरोपी गाड़ी लेकर कठुआ की तरफ भागे हैं। हालांकि, पठानकोट के एसएसपी मनप्रीत सिंह ने बाद में स्पष्ट किया कि जांच के मुताबिक गाड़ी गुरदासपुर की तरफ गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्राइवर को किडनैप नहीं किया गया था, बल्कि हथियार दिखाकर उससे गाड़ी छीनी गई थी।

पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर नाकेबंदी

घटना के बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर-जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बाबरी बाईपास के हाईटेक नाके पर भी वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। अमृतसर, डलहौजी, कांगड़ा और कठुआ की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने सभी थानों, PCR टीमों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को सफेद रंग की XUV500 पर खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 2 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश यादव मान जाएंगे?

हमले की आशंका से बढ़ी चिंता

इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता इसलिए बढ़ा दी है क्योंकि पठानकोट पहले भी आतंकी हमलों का सामना कर चुका है। साल 2015 में दीनानगर आतंकी हमले और जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस हमले से पहले भी आतंकियों ने वाहनों को निशाना बनाया था। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। सुजानपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लूटी गई SUV की तलाश जारी है। हालांकि, किसी आतंकी संगठन की भूमिका या आतंकी साजिश की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


और पढ़ें