logo

ट्रेंडिंग:

आतंकियों को सौंपे और POK खाली करे PAK, तभी होगी बात: भारत

पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत करना चाहता है। मगर भारत ने एक शर्त रख दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं होगी। पहले पाकिस्तान आतंकियों को सौंपे।

Randhir Jaiswal.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल। (Photo Credit- X-@MEAIndia)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत द्विपक्षीय और आतंकियों को सौंपने व पीओके को खाली पर ही होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, " जहां तक ​​पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों का सवाल है तो हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। कोई भी संबंध सिर्फ द्विपक्षीय ही होगा। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं होगी। पाकिस्तान को उन खूंखार आतंकियों को सौंपना होगा, जिनकी सूची कुछ साल पहले ही भारत सौंप चुका है। पीओके को खाली करने और हमें सौंपने के बाद ही जम्मू-कश्मीर पर बातचीत होगी।

 

भारत ने अभी तक सिंधु जल समझौते को बहाल नहीं किया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सिंधु जल समझौता तब तक स्थगित रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं करता है। रणधीर जायसवाल ने पीएम मोदी के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं होगी। टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता। 


यह भी पढ़ें: 'एक परियोजना समय पर पूरी नहीं', वायुसेना प्रमुख ने दी सख्त चेतावनी

 

अमेरिका से 1080 भारतीय निर्वासित

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि जनवरी 2025 से अब तक लगभग 1080 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निकाला गया है। इनमें से लगभग 62 फीसदी नागरिक वाणिज्यिक उड़ानों से लौटे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले भारतीय नागरिकों के निर्वासन पर भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ सहयोग है। हम उनके बारे में विवरण प्राप्त होने पर उन्हें वापस ले लेते हैं। 

अफगान नागरिकों के लिए नया वीजा मॉड्यूल

भारत और तालिबान के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत होने लगे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से फोन पर बात की थी। भारत ने 29 अप्रैल से अफगान नागरिकों के लिए एक नया वीजा मॉड्यूल लागू किया है। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में दी। उन्होंने कहा कि नया वीजा मॉड्यूल भारत और अफगानिस्तान के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में सहायता करेगा। सरकार ने पुराने मॉड्यूल को बंद कर दिया है। अब अफगान नागरिक छह श्रेणियों में भारतीय वीजा का आवेदन कर सकते हैं। 

 

यह हैं छह श्रेणियां

  • मेडिकल
  • मेडिकल अटेंडेंट
  • बिजनेस
  • एंट्री
  • स्टूडेंट 
  • यूएन डिप्लोमैटिक

 

यह भी पढ़ें: तुर्किये से जापान तक, क्या ये देश बना पाएंगे अपना परमाणु बम?

 

रणधीर जायसवाल ने कहा कि मैं आपको अफगान नागरिकों के लिए लागू नए वीजा मॉड्यूल से परिचित कराना चाहूंगा। मुझे लगता है कि इसे पिछले महीने लागू किया गया था। हमारे पास जो पुराना वीजा मॉड्यूल था, उसे बंद कर दिया गया है। हमारे पास अफगान नागरिकों के लिए एक नया वीजा मॉडल है। इसे पिछले महीने 29 अप्रैल को लागू किया गया था। अफगान नागरिक सभी छह श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap