logo

ट्रेंडिंग:

थरूर, ओवैसी समेत 59 नेता जाएंगे विदेश, आतंक पर PAK को करेंगे बेनकाब

पाकिस्तान के खिलाफ भारत अपने 59 नेताओं को दुनियाभर में भेजेगा। सात प्रतिनिधिमंडलों के तहत सभी दलों के नेता अलग-अलग देशों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करेंगे।

Asaduddin Owaisi and Telangana CM Revanth Reddy in candle march.

कैंडल मार्च में असदुद्दीन ओवैसी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी। Photo Credit: X- @asadowaisi

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत दुनियाभर में मोर्चा खोलने जा रहा है। केंद्र सरकार सर्वदलीय नेताओं के सात प्रतिनिधिमंडलों को विभिन्न देशों में भेजागा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी नेता आतंकवाद के खिलाफ भारत की न केवल जीरो टॉलरेंस नीति को साझा करेंगे बल्कि यह भी बताएंगे भारत कैसे वर्षों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का पीड़ित रहा है? कुल 59 नेताओं को विदेश दौरे पर भेजा जाएगा। तीन ग्रुप में 9-9 और बाकी चार ग्रुपों में आठ-आठ सदस्य हैं।

 

शनिवार की रात केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा कि एक मिशन। एक संदेश। एक भारत। आतंकवाद के खिलाफ हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देश जाएंगे। उन्होंने इन देशों की सूची भी साझा की। 

 

पहला ग्रुप: सांसदों का पहला समूह सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएगा। इसमें भाजपा से निशिकांत दुबे, फांगनॉन कोन्याक, रेखा शर्मा होंगे। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और हर्ष श्रंगला को भी शामिल किया गया है। ग्रुप की अगुवाई भाजपा सांसद बैजयंत पांडा करेंगे। 

 

दूसरा ग्रुप: यह समूह यूके, फ्रांस, जर्मनी, ईयू, इटली और डेनमार्क का दौरा करेगा। भाजपा से रविशंकर प्रसाद, समिक भट्टाचार्य को शामिल किया गया है। तेलगू देशम पार्टी से डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, शिवसेना (यूबीटी) से प्रियंका चतुवेर्दी और कांग्रेस से अमर सिंह होंगे। इसके अलावा गुलाम अली खटाना, एमजे अकबर और पंकज सारण को भी जगह मिली है। ग्रुप को रविशंकर प्रसाद लीड करेंगे।

 

तीसरा ग्रुप: सांसदों का तीसरा ग्रुप इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर जाएगा। समूह का नेतृत्व जेडीयू सांसद संजय झा करेंगे।

 

  • संजय कुमार झा (जदयू)
  • अपराजिता सारंगी (भाजपा)
  • यूसुफ पठान सांसद (टीएमसी)
  • बृज लाल (भाजपा)
  • डॉ. जॉन ब्रिटास (सीपीआई-एम)
  • प्रदान बरुआ (भाजपा)
  • डॉ. हेमांग जोशी (भाजपा)
  • सलमान खुर्शीद (कांग्रेस)
  • मोहन कुमार


चौथा ग्रुप: चौथे ग्रुप को शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे लीड करेंगे। यह समूह संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन का दौरा करेगा। 

 

  • बांसुरी स्वराज (भाजपा)
  • मोहम्मद बशीर (आईयूएमएल)
  • अतुल गर्ग (भाजपा)
  • डॉ. सस्मित पात्रा (बीजद)
  • मनन कुमार मिश्रा (भाजपा)
  • एसएस अहलूवालिया
  •  सुजन चिनॉय


पांचवां ग्रुप: पांचवें ग्रुप की कमान चार बार के कांग्रेस सांसद शशि थरूर के हाथ में होगी। यह ग्रुप अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जैसे देशों में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की पोल खोलेगा। 

 

  • डॉ. शशि थरूर (कांग्रेस)
  • शाम्भवी चौधरी (लोजपा-रामविलास)
  • डॉ. सरफराज अहमद (झामुमो)
  • जीएम हरीश बालयोगी (टीडीपी)
  • शशांक मणि त्रिपाठी (भाजपा)
  • भुवनेश्वर कलिता (भाजपा)
  • मिलिंद देवड़ा (शिवसेना)
  • तरणजीत सिंह संधू
  • तेजस्वी सूर्या (भाजपा)

 

 

छठा ग्रुप: सांसदों के छठे ग्रुप को डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि लीड करेंगी। यह प्रतिनिधिमंडल स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस का दौरा करेगा।

 

  • राजीव राय (एसपी)
  • मियां अल्ताफ (एनसी)
  • कैप्टन ब्रिजेश चौटा (भाजपा)
  • प्रेम चंद गुप्ता (राजद)
  • डॉ. अशोक कुमार मित्तल (आप)
  • मंजीव एस पुरी
  • जावेद अशरफ

 

सातवां ग्रुप: सातवें और आखिरी ग्रुप की कमान एनसीपी (एसपी) सासंद सुप्रिया सुले के हाथों में होगी। यह ग्रुप मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका जाएगा। 

 

  • राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)
  • विक्रमजीत सिंह साहनी (आप) 
  • मनीष तिवारी (कांग्रेस)
  • अनुराग ठाकुर (भाजपा)
  • लावु श्री कृष्ण देवरायलु (टीडीपी)
  • आनंद शर्मा
  • वी. मुरलीधरन
  • सैयद अकबरुद्दीन

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap