logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी समेत इन हारे हुए नेताओं को मिली जगह

नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री और अनिल एंटनी राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

BJP national team

हरीश द्विवेदी, स्मृति ईरानी और अनिल एंटनी।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नई टीम की घोषणा कर दी। इस लिस्ट में कई नए नामों को शामिल किया गया है तो कई पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दुष्यंत कुमार गौतम, अमित मालवीय, अरुण सिंह जैसे बड़े नामों की बीजेपी की राष्ट्रीय टीम से छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा नितिन नवीन की टीम में इस बार ऐसे चेहरों को शामिल करके बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो अपना चुनाव खुद ही हार गए थे।

 

इन नामों में प्रमुख तौर पर स्मृति ईरानी , हरीश द्विवेदी और अनिल एंटनी शामिल हैं। स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री और अनिल एंटनी राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'पुरानी गाड़ियों के लिए मिलना चाहिए E10 पेट्रोल', PM मोदी के खास ने कर दी वकालत

 

चुनाव हार गई थीं स्मृति ईरानी

 

दरअसल, स्मृति ईरानी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़ी थीं लेकिन वह कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा से चुनाव हार गई थीं। इस चुनावी हार के बाद स्मृति ईरानी अचानक से गायब हो गईं लेकिन अब बीजेपी ने उन्हें दो साल के बाद अपना राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है।

 

हरीश द्विवेदी को भी मिली थी हार

 

हरीश द्विवेदी यूपी के बस्ती जिले से दो बार बीजेपी के सांसद चुने गए थे लेकिन वह 2024 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के नेता राम प्रसाद चौधरी से हार गए थे। चुनाव हारने के बावजूद बीजेपी ने हरीश द्विवेदी की प्रतिभा को जानते हुए उन्हें असम का प्रभारी बनाया था। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने असम का ऐतिहासिक चुनाव जीता। अब पार्टी उन्हें केंद्र में ले आी है। 

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं हेमांग जोशी? बनाए गए BJP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

अनिल एंटनी कांग्रेस के हारे

 

अनिल एंटनी कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे हैं। पूर् कांग्रेस नेता अनिल एंटनी ने 2024 का लोकसभा चुनाव केरल की पथानामथिट्टा सीट से लड़ा था। मगर अपने पहले ही चुनाव में वह बीजेपी उम्मीदवार के तौर कांग्रेस के एंटो एंटनी से हार गए थे।

 


और पढ़ें