logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में कार में मिले तीन लोगों के शव, अभी तक जांच में क्या पता चला?

दिल्ली में एक महिला समेत तीन लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है।

Delhi News

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

दिल्ली में एक कार में तीन लोगों के शव मिलने पर हड़कंप मच गया। यह कार पीरागढ़ी फ्लाईओवर के नजदीक खड़ी मिली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार में एक महिला समेत तीन लोगों के शव थे। दरअसल, पीसीआर को एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि पीरागढ़ फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है। इसमें तीन लोग पड़े हैं।

 

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में तीनों लोग मृत मिले। इसके बाद घटनास्थल पर ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में किसी के शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है। उनका कीमती सामान सुरक्षित है। अभी तक मौत की असल वजह का पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

 

 

 

 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें