logo

ट्रेंडिंग:

राज्यसभा चुनाव: बाबुल सुप्रियो से राजीव कुमार तक, TMC ने किस-किस को उतारा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बंगाल सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो के अलावा पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक को प्रत्याशी बनाया गया है।

Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों का ऐलान किया है। बंगाल सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो के अलावा पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

सियासत में आने से पहले बाबुल सुप्रियो प्लेबैक सिंगर रहे। 2021 में उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़कर टीएमसी ज्वाइन की थी। बल्लीगंज उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। चुनाव जीतने के बाद बंगाल सरकार में मंत्री बने।  

 

यह भी पढ़ें: होली पर बड़ा तोहफा: एससी-एसटी छात्रों का वजीफा दोगुना, 40 आवासीय स्कूल बनेंगे

 

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हैं। उन्होंने 2018 में आईपीसी की धारा 377 को हटाकर भारत में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर करने वाली ऐतिहासिक संवैधानिक चुनौती में पिटीशनर्स का प्रतिनिधित्व किया था। वहीं कोयल मल्लिक बांग्ला सिनेमा की प्रख्यात अभिनेत्री हैं। कोयल एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं।

 

टीएमसी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हमें आने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पूर्व DGP, पश्चिम बंगाल), मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है कि वे तृणमूल की मजबूत विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: ...तो पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला, ब्रिटेन की एडवाइजरी ने सबको चौंकाया

 

कौन हैं राजीव कुमार?

 

राजीव कुमार पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी हैं। 2019 में कोलकाता में सीबीआई और पुलिस के बीच तकरार देखने को मिली थी। उस वक्त राजीव कुमार कोलकाता के कमिश्नर थे। सीबीआई की टीम उनके आवास पर शारदा चिटफंड और रोज वैली मामले में पूछताछ करने पहुंची थी। बाद में कोलकाता पुलिस ने सीबीआई टीम को ही हिरासत में ले लिया था। बवाल ज्यादा बढ़ने पर ममता बनर्जी खुद राजीव कुमार के आवास पर पहुंचीं थीं। उनके समर्थन में धरना भी दिया था। 1989 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

 

 

कब हैं राज्यसभा चुनाव?

पश्चिम बंगाल में इस साल राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने वाली हैं। माना जा रहा है कि इनमें से चार पर टीएमसी और एक पर बीजेपी को जीत मिल सकती है। हालांकि मौजूदा समय में भी टीएमसी का चार सीटों पर कब्जा है। चुनाव आयोग के ऐलान के मुताबिक बंगाल की पांच सीटों समेत कुल 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। 

Related Topic:#TMC#Mamata Banerjee

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap