logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बच्चे मैच देखते हैं..', कंडोम ऐड को लेकर आगबबूला हुए कीर्ति आजाद

पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद ने लाइव क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम के ऐड दिखाए जाने का कड़ा विरोध किया है।

TMC MP Kirti Azad

कीर्ति आजाद। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद और 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के अहम खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने लाइव क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम के ऐड दिखाए जाने का कड़ा विरोध किया है। उनके विरोध करने के बाद कंडोम ऐड को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए भारत-इंग्लैंड T20 इंटरनेशनल मैच के लाइव टेलीकास्ट के दौरान धड़ल्ले से कंडोम का ऐड दिखाया गया था।

 

कीर्ति आजाद ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसे ऐड ऐसे स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान दिखाया जाना सही था। खासतौर से जब बच्चे अपने परिवार के साथ मैच देख रहे हों?

कीर्ति आजाद ने कहा क्या है?

उन्होंने लिखा, 'बच्चे ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए इंटरनेशनल T20 मैच को लाइव देख रहे हैं। क्या यह शर्म की बात नहीं है कि स्क्रीन पर ड्यूरेक्स का एक एडल्ट ऐड आता है।' उन्होंने अपने पोस्ट में BCCI को भी टैग किया। कीर्ति आजाद की यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों ने उनकी पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं।

 

 

 

लोगों ने दिया रिएक्शन

एक्स पर कई यूजर्स ने कीर्ति आजाद द्वारा उठाए गई चिंताओं से सहमति जताई। लोगों का कहना है कि क्रिकेट मैच फैमिली एंटरटेनमेंट हैं और इस तरह के ऐड देखने में अजीब लग सकते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'बहुत सही सर। मुझे भी इस पर शर्म आई और मैंने मैच देखना छोड़ दिया।' दूसरे ने लिखा, 'एक एडल्ट होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ उन ऐड्स को देखना अजीब लगता था।'

 

हालांकि, कई दूसरे लोगों ने ऐड्स का बचाव करते हुए कहा कि कंडोम के ऐड गलत कंटेंट के बजाय सेफ सेक्स और कॉन्ट्रासेप्शन के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं।

 

एक यूजर ने लिखा, 'इसके उलट, कीर्ति आजाद जनसंख्या विस्फोट को देखते हुए, यह किसी भी दूसरी चीज से कहीं ज्यादा जरूरी है। बच्चों को एजुकेट करें। प्लेग्राउंड अवेयरनेस बढ़ाने का एक बढ़िया प्लैटफॉर्म है।'


और पढ़ें