logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आज का मौसम: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, MP में अलर्ट

देश के कई हिस्सों में आज यानी 3 सितंबर को मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

Today Weather, Weather Today,

बारिश, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के कई हिस्सों में आज यानी 3 सितंबर को मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है। 

 

इसके अलावा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आज आंधी-बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानें आज कैसे रहेगा मौसम?

 

यह भी पढ़ें: 76 साल में एक भी 'जूरिस्ट' सुप्रीम कोर्ट जज क्यों नहीं बना, कहां अटकता है पेच? 

15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 3 सितंबर 2026 को भारत के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम और केरल शामिल हैं। बारिश के साथ यहां 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका भी जताई है।  

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

आज यानी 3 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम सबसे ज्यादा खराब रह सकता है। यहां कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

 

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र भी मौसम को प्रभावित कर रहा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ दिल्ली में भी 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।

विदर्भ में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट

आज मध्य भारत में विदर्भ में भी कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: F-16 गिराया, पाकिस्तान में पकड़े गए, अब FLY91 संभालेंगे अभिनंदन वर्धमान

बंगाल-सिक्किम में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 सितंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बारिश में आएगी कमी

अगले एक सप्ताह के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां में कमी आ सकती है।  हालांकि 3 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के अंदरूनी हिस्सों में आंधी-बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। तटीय कर्नाटक में जोरदार बारिश की संभावना है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें