logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जम गई डल झील, राजस्थान में -3 डिग्री पहुंचा तापमान, जारी है ठंड का कहर

उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठंड की वजह से भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

Weather News

सर्दी का मौसम: Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कश्मीर तक ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान लगातार नीचे जा रहा है और गलन बढ़ती जा रही है। राजस्थान के अलवर में न्यूनतम तापमान -3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर में डल लेक किनारों पर पूरी तरह जम चुकी है।

 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ समेत अवध और पश्चिमी यूपी के इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, जबकि नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में दृश्यता काफी कम रही। मकर संक्रांति के दिन भी ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से चल रही सर्द हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड का असर और तेज हो गया है।

 

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की कार, मंहगा चश्मा, CM योगी के करीबी, कौन हैं वायरल सतुआ बाबा?

यूपी के इन राज्यों में जारी अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा, झांसी, बरेली और अलीगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। लखनऊ में तापमान और गिर सकता है।

 

नोएडा में ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा और प्रदूषण का स्तर भी बहुत खराब रहा। कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर गाड़ियां धीमी गति से चलती नजर आईं। गाजियाबाद में भी सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कम हो गया।

 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

 

यह भी पढ़ें: 'जैसे भी हो, तुरंत ईरान छोड़ें', भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

उत्तराखंड में मौसम कैसा है?

उत्तराखंड में सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और पहाड़ी इलाकों में पाले की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

देहरादून में बुधवार सुबह हल्की धुंध रही लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम पाला पड़ने की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

 

हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर की चेतावनी के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में तापमान गिरने से पाला पड़ने की आशंका बनी हुई है।

पंजाब हरियाणा में मौसम

उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के कई इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कश्मीर का मौसम

कश्मीर घाटी में हालात और ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री तक गिर गया है। शोपियां सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान माइनस 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। डल झील के कई हिस्से जम गए हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय लोगों की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

 

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और घना कोहरा बना रह सकता है। इससे सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें