एक तरफ जहां उत्तर भारत में तापमान गिरने की वजह से ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दक्षिण भारत में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
वहीं बात करें दिल्ली NCR की तो यहां मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। हालांकि, दिल्ली के साथ-साथ देश के 50 शहरों की हवा बेहद खराब होती दिख रही है। CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 336 है, जिसे 'बहुत खराब' (Very Poor) की श्रेणी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: 7,000 करोड़ रुपये का पटाखा कारोबार एक शहर पर निर्भर क्यों?
दिवाली पर दिल्ली में खतरनाक लेवल पर AQI
दिवाली के दिन आज सुबह दिल्ली NCR में AQI खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है। आज सुबह दिल्ली का AQI 309 दर्ज किया गया, जो 'हैजर्डस' श्रेणी में है और मुख्य प्रदूषक PM2.5 है। दिल्ली की हवा आज और कल यानी 8 और 9 नवंबर को 'सीवियर' कैटेगरी में रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले 6 दिन भी हवा 'सीवियर' से 'वेरी पुअर' के बीच रहेगी।
दिल्ली में आज सुबह से धंधु छाया हुआ है, तापमान में गिरावट की वजह मौसम में ठंड का एहसास भी होना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में ठंड का असर और बढ़ना शुरू हो जाएगा।
आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप खिलेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
- बिहार में आज मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और अभी बारिश या आंधी का कोई अलर्ट नहीं है।
- पंजाब में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि उत्तर के कुछ हिस्सों में हल्की बिखरी बारिश या गरज की संभावना है।
- हरियाणा में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप रहेगी और बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
- राजस्थान में भी मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। राज्य में नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
- मध्य प्रदेश में भी आज मौसम साफ रहेगा। भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट रहेगी।
- झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। पिछले कुछ दिनों में रांची समेत कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट आई है।
कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, आज कई राज्यों में बारिश की भी संभावना बन रही है। चक्रवात 'मुरासु' कमजोर हो गया है लेकिन उसका असर अभी भी बना हुआ है। आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में बारिश हो सकती है, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
पहाड़ों में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फभारी का असर बढ़ना शुरू हो गया है, आज उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है। कल यानी 8 और 9 नवंबर को भी छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके बाद वहां बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।