नवंबर के आखिरी हफ्ते में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अब सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-UP से लेकर पंजाब तक सुबह के वक्त कोहरे और धुंध का असर देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 22 नवंबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी बादल बरस सकते हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक की आशंका है। पढ़ें कैसा रहेगा आज का मौसम
कोहरे की चेतावनी
- 22 से 23 नवंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।
- 22 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी घना कोहरा छा सकता है।
यह भी पढ़ें: 'अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा', UP की सत्ता में मुस्लिमों की हिस्सेदारी का सच क्या?
पूर्वोत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 23 से 24 नवंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 22 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को असम व मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 22 नवंबर को असम व मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 23 नवंबर और 26 से 27 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 22 से 27 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायलसीमा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 24 नवंबर को लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 24 से 27 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
23 नवंबर और 25 से 27 नवंबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। 24 से 25 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश हो सकती है। 25 से 27 नवंबर के दौरान लक्षद्वीप में और 24 नवंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी व्यापक बारिश होने की संभावना है।
23 से 27 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है। 23 से 25 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
24 से 25 नवंबर के दौरान केरल और माहे में तथा 22 नवंबर को रायलसीमा में भी ऐसी ही तेज हवाएं चलने की संभावना है। 24 से 27 नवंबर के दौरान तटीय कर्नाटक और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में तथा 23 से 27 नवंबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 23 से 27 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 24 से 26 नवंबर के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत
मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। यहां मौसम सामान्य रहेगा।