आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 25 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है।
वहीं पूर्वी और उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इस इलाके में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।
यह भी पढ़ें: धरती को गर्म कर रहा है भारत! IIT खड़गपुर की स्टडी ने एनर्जी और खेती पर उठाए सवाल
उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 16 से 17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में काफी ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
15 से 16 सितंबर और 20 से 21 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 17 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में काफी ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 15 से19 सितंबर के दौरान विदर्भ में, 15 से 18 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
15 से 20 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में काफी ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 16 से 20 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में काफी ज्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 21 सितंबर के दौरान बिहार और झारखंड में और 15 से 18 सितंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिर सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 से 17 सितंबर और 19 से 21 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15-17 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: रोहतांग दर्रे पर सीजन की पहली बर्फबारी, किसानों का क्या होगा?
पूर्वोत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
अरुणाचल प्रदेश में 16 से 17 सितंबर के दौरान, असम और मेघालय में 16 सितंबर को काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में 15 से 17 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में 15 से 17 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी भारत में मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 16 सितंबर और 19 से 21 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 16 से 21 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 15 से 21 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
15 से 16 सितंबर के दौरान तेलंगाना में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है। 15 से 19 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक में, 15 से 18 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 15 से 16 सितंबर के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।