logo

ट्रेंडिंग:

'ट्रैफिक जाम, धुआं और भीड़भाड़...'AI समिट के दौरान दिल्ली की सड़कों पर भयंकर जाम

सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर खासकर सेंट्रल दिल्ली में कई जगह घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे हजारों लोगों को परेशानी हुई। दिल्ली में जारी AI समिट और बोर्ड एग्जाम को जाम का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Traffic Jam

दिल्ली में ट्रैफिक जाम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सबसे बड़े इवेंट 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' के मेजबानी कर रहा है। राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में यह भव्य आयोजन हो रहा है, जहां दुनियाभर से इंडस्ट्री के दिग्गज, राष्ट्राध्यक्ष और कई अन्य लोग शामिल हो रहे हैं। इस इवेंट के चलते राजधानी दिल्ली में स्थित आईजीआई एयरपोर्ट पर भी विदेशी मेहमान लगातार आ रहे हैं और दिल्ली की सड़कों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस इवेंट के कारण दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थित बन रही है।

 

इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 दिल्ली में 16 फरवरी से 19 फरवरी तक होगा। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम भी शुरू हो गए हैं। इन दोनों के अलावा सादियों के सीजन के कारण भी ट्रैफिक बढ़ गया है और इन कारणों से शहर ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। 19 फरवरी तक दिल्ली वालों को इसी तरह परेशान रहना पड़ सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: शिवरात्रि पर शिवसेना MLA अब्दुल सत्तार मंदिर गए, BJP ने गोमूत्र से मंदिर धुलवाया

इन जगहों पर ज्यादा असर 

दिल्ली पुलिस ने रविवार को ही चेतावनी जारी कर दी थी। इस समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों और इंटरनेशनल डेलीगेट्स के काफिलों की वजह से बड़े डायवर्जन का अलर्ट दिल्ली पुलिस ने जारी किया। सेंट्रल दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुरक्षा इंतजामों के कारण पाबंदियां लगाई गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर भारत मंडपम और उन 10 होटलों के पास है, जहां विदेशी डेलीगेट्स ठहरे हैं। इनमें मथुरा रोड, पुराना किला और अकबर रोड शामिल हैं। इसके अलावा मेन वेन्यू के आस-पास मथुरा रोड, भगवानदास रोड, तिलक मार्ग, मंडी हाउस, आईटीओ, डीडीयू मार्ग, विकास मार्ग, प्रगति मैदान टनल रोड और एनएच-9 से राजघाट के बीच रिंग रोड पर भी असर पड़ा है। 

इन सड़कों पर लगी लंबी कतारें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां के पास, डीएनडी फ्लाईओवर, विकास मार्ग-आईटीओ, नारायणा, दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन क्षेत्र और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन-पुल मिठाई कॉरिडोर समेत प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई है। सड़कों पर घंटों गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। ट्रैफिक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि गाड़ियां मुश्किल से चल पा रही हैं। भारत मंडपम के बाहर का रास्ता लगभग पूरे दिन जाम रहा क्योंकि हजारों लोग एंट्री के लिए लाइन में लगे रहे, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। 

 

जाम के कई कारण

ट्रैफिक जाम एआई समिट के कारण ही नहीं है। हालांकि, यह समिट ट्रैफिक जाम का एक बड़ा कारण है। समिट में सुरक्षा के इंतजाम के लिए कई सड़कों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसके अलावा ट्रैफिक जाम का एक बड़ा कारण बोर्ड की परीक्षाएं भी है। छात्र एग्जाम सेंटर तक जा रहे हैं, जिसके चलते ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसके अलावा आईटीओ के पास दिल्ली जल बोर्ड एक फटी हुई पानी की पाइप की मरम्मत कर रहा है। इसके साथ ही शादियों के सीजन के कारण लोग जमकर बाहर निकल रहे हैं और कुल मिलाकर दिल्ली की रफ्तार थम सी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: आज बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं से लोग होंगे परेशान, IMD ने जारी किया अलर्ट

क्या बोले लोग?

ट्रैफिक जाम में फंसे लोग परेशान दिखे और घंटों तक इंतजार करते रहे। सरदार पटेल मार्ग पर फंसे एक व्यक्ति ने बताया, 'मैं आमतौर पर धौला कुआं से कनॉट प्लेस तक 25 मिटन में पहुंच जाता हूं लेकिन आज मुझे एक घंटे से ज्यादा समय लग रहा है।' उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस मौजूद है लेकिन वे ज्यादा मदद नहीं कर सके। अशोक नगर में एक यात्री ने बताया कि 20 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रैफिक ठप रहा। 

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap