logo

ट्रेंडिंग:

पति, पत्नी और बेटी का कत्ल, ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में तीन लोगों की हत्या हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस केस की छानबीन में जुटी है। (फाइल तस्वीर-PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शांत माने जाने वाले दक्षिणी दिल्ली में तीन लोगों की हत्याओं के बाद सनसनी मच गई है। नेब सराय इलाके में हुए इस ट्रिपल मर्डर में एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए हैं। पति, पत्नी और बेटी की लाश एक घर में मिली है। मृतकों की पहचान भी हो गई है।

परिवार के मुखिया का नाम राजेश है, जिसकी उम्र 55 साल है। 47 साल की उसकी पत्नी कोमल और 23 साल की बेटी कविता की लाश मिली है। मृतक का बेटा सुबह बाहर निकला था। जब वह घर लौटा तो तीन लाशें पड़ी मिलीं। उसने बताया कि उसके बहन और पेरेंट को चाकुओं से गोदा गया है।

पूरे इलाके में इस हत्याकांड के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर है लेकिन अभी तक हत्यारों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। दिल्ली पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि केस की पड़ताल हर तरीके से की जा रही है। 

पड़ोसियों ने बताया है कि सुबह 5.30 पर इनकी लाशें बरामद हुई हैं। मृतक राजेश के बेटे ने ही पड़ोसी और पुलिस को सूचना दी कि कत्ल हुआ है। लाशों पर चाकुओं से हमले के निशान थे और खून टपक रहा था। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

 

केजरीवाल ने हत्याकांड पर क्या कहा?
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भयावह स्थिति है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नेब सराय के एक ही घर में तीन हत्याएं। ये बेहद दर्दनाक और डराने वाला है। हर रोज दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी ही डरावनी खबरों के साथ हो रही है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। घर के घर बर्बाद हो रहे हैं, मासूम ज़िंदगियां जा रही हैं। और जिनकी जिम्मेदारी है वो लोग चुपचाप ये सब होते देख रहे हैं। क्या केंद्र सरकार ऐसे ही चुप्पी साध के दिल्ली की क़ानून व्यवस्था को दम तोड़ते देखती रहेगी? क्या अब भी इनकी पार्टी यही कहेगी कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा नहीं है? 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap