logo

ट्रेंडिंग:

उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस दो साल में ही क्यों हो रही है बंद? वजह ये है

भारतीय रेलवे 15 फरवरी से उदयपुर-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन पूरी तरह से बेद कर रहा है। ट्रेन बंद होने की वजह भी सामने आई है।

udaipur agra cantt vande bharat

वंदे भारत ट्रेन। Photo Credit- Khabargaon

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उदयपुर से आगरा कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी यानि रविवार से बंद हो जाएगी। रेलवे ने आज यानि 14 फरवरी के बाद इस रूट पर इस ट्रेन का कोई रिजर्वेशन नहीं दिखाया है। दरअसल, यह ट्रेन दो साल पहले (सितंबर–2024) ही उदयपुर और आगरा के बीच चलाई गई थी। ऐसे में यह ट्रेन 16 फरवरी से बंद हो जाएगी। साथ ही इस ट्रेन का नंबर रद्द हो जाएगा और लिस्ट से भी हटा दिया जाएगा।

 

जानकारी देते हुए बताया गया है कि जब यह ट्रेन चलाई गई थी, तब शुरुआत में ट्रेन को भरपूर यात्री मिल रहे थे लेकिन इसके बाद यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई। 

 

यह भी पढ़ें: 'अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य नहीं,' CM योगी ने क्यों कहा? सियासी बवाल की कहानी

क्यों बंद हो रही है वंदे भारत?

उदयपुर से आगरा की दूरी 613 किलोमीटर की है। वंदे भारत ट्रेन इस दूरी को 8.45 घंटे में तय करती है। यात्रियों को यह यात्रा बैठे–बैठे तय करनी पड़ती है, इससे यात्रियों की कमर अकड़ जाती है। इस ट्रेन का किराया भी अन्य दूसरी ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा है।

रेलवे को भारी घाटा

इसके अलावा दूसरी ट्रेनें और वंदे भारत के पहुंचने के टाइमिंग में सिर्फ 30 मिनट का अंतर है। जबकि दूसरी ट्रेनों का काफी किराया सस्ता है और लेटने की भी सुविधा है। यही वजह है कि उदयपुर-आगरा रूट पर वंदे भारत ट्रेन को यात्री नहीं मिल पा रहे। इस रूट पर रेलवे को भारी घाटा हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले की सातवीं बरसी, 40 जवानों की शहादत, सब भूल गया या कुछ याद है?

ये ट्रेनें बंद होंगी

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, उदयपुर सिटी से चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इस हफ्ते बंद कर दी जाएंगी। ट्रेन नंबर 20981/82 (उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी) 15 फरवरी, 2026 से बंद कर दी जाएगी। वहीं ट्रेन नंबर 20979/80 (उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी) 14 फरवरी 2026 से बंद हो जाएगी।

 

इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने उदयपुर और अहमदाबाद (असारवा) के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap