logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उद्धव ठाकरे के सांसद अब शिंदे के, ओम बिरला ने दे दी मंजूरी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शिवसेना (UBT) के छह बागी सांसदों को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंजूरी दे दी।

Shiv Sena UBT MP

एकनाथ शिंदे।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने शिवसेना (UBT) के छह बागी सांसदों को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंजूरी दे दी। इस मंजूरी के बाद राष्ट्रीय राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

इसके साथ ही ओम बिरला ने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के लिए लोकसभा में अलग बैठने की भी व्यवस्था को भी मंजूरी दे दी। 

 

यह भी पढ़ें: CBSE ने 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट किया घोषित, ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

शिवसेना के सांसदों की संख्या सात से बढ़कर 13

उद्धव ठाकरे की पार्टी से बगावत करके आए इन छह सांसदों के विलय के बाद लोकसभा में शिंदे वाली शिवसेना के सांसदों की संख्या सात से बढ़कर 13 हो गई है। तृणमूल के 20 बागी सांसद सदन में अपनी मूल पार्टी से अलग बैठेंगे। 

 

 

 

 

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के इन बागी सांसदों की इस मांग पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है कि उन्हें एनसीपीआई के सांसदों के रूप में आधिकारिक मान्यता दी जाए।

 

यह भी पढ़ें: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च, इससे देश में क्या बदलेगा?

 

रिजिजू ने बागी सांसदों को भेजा निमंत्रण

इन सबके बीच में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने टीएमसी के बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को पत्र लिखकर आगामी बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। सुदीप बंद्योपाध्याय उन 20 सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने टीएमसी से अलग होकर NCPI में शामिल हुए हैं।


और पढ़ें