logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पहले गांधी जी, अब मोदी हैं भारत के ब्रांड एंबेसडर', पर्यटन मंत्री का दावा

एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत का नाम आते ही गांधी जी को याद किया जाता था।

Union minister Gajendra Shekhawat

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, Photo Credit: ANI

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे बड़ा 'ब्रांड एंबेसडर' बताया है। उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया में भारत की छवि और पहचान में बड़ा बदलाव आया है। उनका कहना है कि जहां पहले विदेशों में भारत का नाम आते ही महात्मा गांधी की याद की जाती थी, वहीं अब कई देशों में लोग भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से भी जोड़कर देखते हैं।

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में गजेंद्र सिंह शेखावत से पूछा गया कि भारत का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर कौन है संस्कृति, पर्यटन या बॉलीवुड? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत की असली पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता है।

 

यह भी पढ़ें: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, जल्द लेंगे सीएम पद की शपथ

 

शेखावत ने कहा कि एक समय ऐसा था जब विदेशों में भारतीयों का परिचय मुख्य रूप से महात्मा गांधी के नाम से जुड़ा रहता था। उन्होंने दावा किया कि 10 से 15 साल पहले यदि कोई व्यक्ति खुद को भारतीय बताता था तो लोग अक्सर गांधी जी का जिक्र करते थे। लेकिन अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भारत की नई पहचान बन रही है और देश की वैश्विक छवि मजबूत हुई है।

 

उन्होंने कहा कि आज भारत का नाम सुनते ही कई लोग सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हैं और देश के बढ़ते प्रभाव को स्वीकार करते हैं। उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका का असर उसकी छवि पर भी दिखाई दे रहा है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा में आंधी-पानी, राजस्थान में रेतीला तूफान; हिमाचल में भी मौसम खराब

2047 तक पर्यटन में बड़ी छलांग का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में कई गुना वृद्धि होगी। इसके लिए दुनिया भर में मौजूद भारतीय दूतावासों और मिशनों को भी पर्यटन बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

शेखावत ने कहा कि 'इन्क्रेडिबल इंडिया' अभियान के जरिए भारत पहले से ही वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान बना चुका है। अब देश को 'इनएविटेबल इंडिया' यानी ऐसा भारत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिसे दुनिया नजरअंदाज न कर सके। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और सभ्यताओं का संगम ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।


और पढ़ें