logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Live: 4 राज्य की 28 सीटों पर विधान परिषद चुनाव आज, हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की कुल 28 विधान परिषद सीटों के लिए आज मतदान होगा। यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले इन चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा है।

विधान परिषद चुनाव की प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के 6 राज्य ऐसे हैं जिनमें विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद भी हैं। इन 6 में से 4 राज्यों की विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए आज मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है। कर्नाटक में बीजेपी बनाम कांग्रेस का मुकाबाल है। बिहार में एक बार जन सुराज की एंट्री और अनंत कुमार की बगावत ने मामले को रोचक बना दिया है। उत्तर प्रदेश में भले ही 11 सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं लेकिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वोटिंग होनी है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। महाराष्ट्र में कुल 5 सीटों पर चुनाव होना है और मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

पढ़ें हर जरूरी अपडेट   

3:00 pm

उत्तर प्रदेश में कहां, कितना हुआ वोटिंग?

उत्तर प्रदेश में मेरठ स्नातक सीट पर 2 बजे तक 26.80% और मेरठ शिक्षक सीट पर 42.05% मतदान हुआ है। वहीं गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 2 बजे तक 56.32 % मतदान हुआ है। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रयागराज में 2 बजे तक 19.86 प्रतिशत मतदान हुआ। 

11:09 am

ब्रजेश पाठक: BJP सभी 11 सीटें जीतेगी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा,' कहते हैं, 'भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सभी 11 सीटों पर भारी अंतर से जीतेंगे। जनता का समर्थन बेहतर कानून-व्यवस्था, अच्छे बुनियादी ढांचे और विकसित भारत के विजन के साथ है।' उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता पाने और उसे बनाए रखने के लिए हमेशा अपराधियों और माफियाओं का साथ दिया है। उत्तर प्रदेश की जनता अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी। 

9:54 am

सांसद राम गोपाल यादव बोले इटावा में SP के पक्ष में माहौल

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने आज उत्तर प्रदेश के सैफई में ग्रेजुएट्स MLC चुनाव के लिए अपना वोट डाला। राम गोपाल यादव ने कहा कि आगरा, मुरादाबाद और अलीगढ़ की तरह ही, इटावा में भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल है। ग्रेजुएट्स और टीचर्स, दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों से हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं।' 

9:34 am

वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नागपुर में स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहले की जीत होगी।

9:00 am

RJD कैंडिडेट के घर पुलिस की छापेमारी

RJD कैंडिडेट संजीव कुमार सिंह के घर गुरुवार रात को हुई छापेमारी के बाद उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है।

8:27 am

महाराष्ट्र में मतदान शुरू

नागपुर में नागपुर शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वोट डालने के लिए NMC हिंदू स्कूल, विवेकानंद नगर के बूथ पर वोट डालने जुटे मतदाता।

7:44 am

कब से कब तक होगी वोटिंग?

सभी राज्यों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आज हो रही वोटिंग के नतीजे 27 अक्तूबर को सामने आएंगे

6:59 am

कर्नाटक में 4 सीटों के लिए मतदान

कर्नाटक में विधान परिषद की 2 सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 2 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। यहां सत्ताधारी कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी-JD (S) गठबंधन से होना है।

6:55 am

महाराष्ट्र की 5 सीटों पर होगी टक्कर

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच में से 3 सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की और 2 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।

6:51 am

बिहार में 8 सीटों पर वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर मतदान होना है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक क्षेत्र की है जहां जेडीयू के नीरज कुमार के सामने उनकी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के अनुज सिंह को समर्थन दे दिया। इसी सीट पर कांग्रेस और आरजेडी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

6:51 am

UP की 11 सीटों पर होगी वोटिंग

UP में विधान परिषद की कुल 11 सीटों में से 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की और 5 स्नातक क्षेत्र की हैं। इनमें से 5 पश्चिमी यूपी की, 3 पूर्वांचल की, 2 लखनऊ क्षेत्र की और एक सीट पूर्वांचल की है। गोरखपुर-फैजाबाद में जोरदार मुकाबले की उम्मीद है क्योंकि सपा यहां हर हाल में बीजेपी को हराने की कोशिश में लगी हुई है।  


और पढ़ें