logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MLC Election Result Update: 4 राज्यों की 28 सीटें, कहां, कौन जीता? सब जानिए 

4 राज्यों में विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे अभी भी आ रहे हैं। कुछ सीटों पर अभी भी वोटों की गिनती जारी है क्योंकि ये चुनाव बैलट पेपर से कराए गए थे।

मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती करते कर्मचारी

मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती करते कर्मचारी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के चार राज्यों की कुल 28 विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे अभी भी आ रहे हैं। बैलट पेपर से हुए मतदान के कारण वोट गिनने में समय लग रहा है और अभी भी कुछ जगहों पर वोटों की गिनती की जा रही है। उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को झटका दे दिया है। वहीं, बिहार में अभी भी रोचक संघर्ष जारी है। पोस्ट बैलट से हुए वोटिंग के कारण मंगलवार यानी मतगणना के दिन ज्यादातर समय बैलट पेपर छांटने और उनके बंडल बनाने में चला गया। उत्तर प्रदेश में कुल 7 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

    
बिहार में कई सीटों पर अभी भी मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस को बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) ने तगड़ा झटका दिया है। वहीं, महाराष्ट्र में कई सीटों पर रोमाचंक संघर्ष देखने को मिला।उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के इस चुनाव से पहले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। कुछ सीटों पर सत्ता पक्ष ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। वहीं, समाजवादी पार्टी के बारे में कहा जा रहा है कि अगर वह इस चुनाव में बीजेपी से एक सीट भी ज्यादा जीत जाती है तो उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और उसके काडर में खास संदेश जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: UP में BJP से ज्यादा समाजवादी पार्टी पर हमलावर क्यों हैं असदुद्दीन ओवैसी?

 

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव परिणाम 

उत्तर प्रदेश में कुल 11 सीटों पर चुनाव हुए थे। इन 11 सीटों के लिए कुल 152 उम्मीदवार मैदान में थे। इन 11 में पांच सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की और 6 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच रहा। कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जोरदार टक्कर दी। 

 

आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-
मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (BJP)
लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-
वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-


मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- श्रीचंद शर्मा (BJP)
लखनऊ शिक्षक स्नातक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (BJP)
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-हरि सिंह ढिल्लों (BJP)
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्चावन क्षेत्र-
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (सपा)

 

बिहार MLC चुनाव परिणाम

बिहार में कुल 8 सीटों पर चुनाव कराए गए हैं। इनमें से 4-4 सीटें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की हैं। इस बार जन सुराज की एंट्री ने चुनावों को और रोचक बना दिया है। इंडिया गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस और RJD भी अलग-अलग चुनाव में उतरी हैं।  

 

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

 

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- संजीव कुमार सिंह (RJD)
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

 

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम

 

छत्रपति संभाजीनगर  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

 

कर्नाटक MLC चुनाव परिणाम

 

बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- AP रंगनाथ (NDA)
उत्तर पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- शशील जी.  नमोशी (NDA)

दक्षिण पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-
पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- S V संकनूर (BJP)


नोट: जिन सीटों पर परिणाम घोषित नहीं हुआ है उनके नतीजों को आधिकारिक घोषणा के बाद अपडेट किया जाएगा। 


और पढ़ें