logo

ट्रेंडिंग:

USPC का रिजल्ट घोषित, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें लिस्ट

शक्ति दुबे ने UPSC सिलिव सेवा परीक्षा पास कर ली है। हर्षिता गोयल और अर्चित पराग दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

UPSC

UPSC परीक्षा। (Photo Credit: PTI)

UPSC 2024 के नतीजे आ चुके हैं। शक्ति दुबे इस परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है। सिविल सेवा परीक्षा में हर्षिता गोयल को दूसरी रैंक मिली है। तीसरे नंबर पर अर्चित पराग हैं। कुल 1009 लोगों को इस परीक्षा में सफलता मिली है। चयनित अभ्यर्थियों को IAS, IPS, IFS रैंक पर पोस्टिंग मिलेगी। यह खबर अपडेट की जा रही है। 

 
यूपीएसपी सिविल सेवाओं के लिए तीन स्तर पर परीक्षाएं आयोजित कराती है। हर साल 3 अलग-अलग स्टेज में इसकी परीक्षाएं होती है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को IAS, IFS और IPS में जगह मिलती है। परीक्षा के पहले स्टेज को प्री, दूसरे स्टेज को मेन और तीसरे स्टेज को इंटरव्यू कहते हैं। 

16 जून 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 9,92,599 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था, कुल 583213 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। मेंस तक कुल 14627 अभ्यर्थी पहुंचे थे। यह परीक्षा सितंबर में हुई थी। इन्हीं अभ्यर्थियों को इंटरव्यू तक जाने का मौका मिला था। कुल 25 सफल अभ्यर्थियों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष हैं। अभ्यर्थी IIT, NIT, VIT, JNU और DU जैसी संस्थाओं के छात्र रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2024 की टॉपर शक्ति दुबे के बारे में सब कुछ जान लीजिए

UPSC टॉप 10 अभ्यर्थियों की लिस्ट-

1. शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. डोंगरे अर्चित पराग
4. शाह मार्गी चिराग
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राज कृष्ण झा
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. मयंक त्रिपाठी

यह भी पढ़ें: 'चुनाव चिह्न बदलकर लुंगी कर लो', कांग्रेस पर भड़के हिमंत बिस्व सरमा

एक नजर, टॉपर्स पर
शक्ति दुबे: शक्ति दुबे ने अपना ग्रेजुएशन साइंस में किया है। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमेस्ट्री में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से क्वालिफाई किया है, उन्होंने इंटरनेशनल लॉ को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना था। 

हर्षिता गोयल: हर्षिता गोयल बीकॉम ग्रेजुएट हैं। वह एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बडोदरा से ग्रेजुएट हैं, उन्होंने दूसरी रैंक हासिल की है। उन्होंने भी राजनीति विज्ञान प्राइमरी सब्जेक्ट और इंटरनेशनल लॉ को सेकेंडरी सब्जेक्ट चुना था। 

डोंगरे अर्चित पराग: डोंगरे अर्चित पराग बीटेक हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है, वह वीआईटी वेल्लूर के स्टूडेंट हैं। उन्होंने वैकल्पिक विषय में दर्शन चुना था। 

शाह मार्गी चिराग: शाह मार्गी चिराक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। वह गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। उन्होंने चौथी रैंक हासिल की है। 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024: चेक कैसे करें?
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- UPSC Civil Services Final Result 2024 link पर क्लिक करें
- एक PDF फाइल खुलकर सामने आएगी
- अब आप फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं

Related Topic:#UPSC

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap