logo

ट्रेंडिंग:

विराट कोहली के One 8 Commune रेस्तरां के खिलाफ दर्ज हुआ केस, वजह जानिए

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित One 8 Commune पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

virat kohli

विराट कोहली। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली का बेंगलुरु स्थित पब और रेस्टोरेंट एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गया है। बताया जा रहा है कि कोहली के पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला कबन पार्क पुलिस थाने में दर्ज किया है। रेस्टोरेंट पर सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स ऐक्ट (COTPA) का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।


इस कानून के मुताबिक, पब और रेस्टोरेंट में स्मोकिंग के लिए एक अलग जोन बनाना जरूरी है। बताया जा रहा है कि One 8 Commune रेस्टोरेंट में अलग से स्मोकिंग जोन नहीं बना था, इसलिए यह केस दर्ज किया गया है। यह मामला COTPA की धारा 4 और 21 के तहत दर्ज किया गया है।

क्यों दर्ज हुआ केस?

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, जानकारी मिलने के बाद एसआई अश्विनी जी ने One 8 Commune पब का औचक निरीक्षण किया था। यह पब पुलिस स्टेशन से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर कस्तूरबा रोड पर स्थित है। निरीक्षण में पता चला कि पब में स्मोकिंग के लिए अलग से जोन नहीं बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने पब के मैनेजर और स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

विवादों में रहा है यह पब

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली का यह पब विवादों में फंसा हो। इससे पहले जुलाई 2024 में भी यह विवादों में आ चुका है। तब आरोप था कि यह पब तय समय से ज्यादा लंबे वक्त तक खुला हुआ था। कथित तौर पर यह पब रात के 1 बजे तक खुला था और इसमें तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। 


इसके बाद पिछले दिसंबर में बेंगलुर नगर निगम ने One 8 Commune को फायर डिपार्टमेंट की तरफ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) हासिल न कर पाने पर भी नोटिस जारी किया था। रत्नम कॉम्प्लेक्ट की छठी मंजिल पर बने इस पब में कथित तौर पर फायर सेफ्टी के सही इंतजाम नहीं थे। यह मामला एक सोशल एक्टिविस्ट की शिकायत पर सामने आया था।

Related Topic:#Virat Kohli

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap