logo

ट्रेंडिंग:

हरियाणा और दिल्ली में लू, पूर्वोत्तर में बारिश, देश में ऐसा रहेगा मौसम

देश के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वोत्तर और उपहिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है, वहीं कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Rain Heatwave Weather Report

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के आसार हैं। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देश के कई राज्यों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। कई राज्यों में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, वहीं कुछ राज्यों में 19 से 25 मई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले 4 दिनों में पूर्वोत्तर भारत, और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज-तड़क के साथ तेज बारिश होगी। 19 से 25 मई के दौरान कर्नाटक, कोंकण, गोवा और केरल में तेज बारिश होगी। 

20 और 21 मई को कर्नाटक में तेज मूसलाधार बारिश होगी। 19 से 23 के बीच पश्चिमी राजस्थान और 19 से 21 मई के बीच हरियाणा और राजस्थान में लू और तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली-NCR में इस सप्ताह बारिश और तेज हवाओं के चलने की उम्मीद है। आंधी भी आ सकती है। 

यह भी पढ़ें: सुबह की पॉटी से लेकर रात को सोने तक; कैसे पृथ्वी की सेहत बिगाड़ रहे हम


बारिश किन राज्यों में होगी?

अगले 7 दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर तेज आंधी के आसार हैं। 

हवाओं की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, और कोंकण में 19-25 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। कर्नाटक और कोंकण में भी भीषण बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बेईमान हो रहा है मौसम! सर्दी-गर्मी-बारिश का बदलता पैटर्न क्या कहता है?


किन राज्यों में लू की स्थिति है?

19 से 24 मई तक पश्चिमी राजस्थान, 19-22 मई तक पूर्वी राजस्थान, और 19-21 मई तक हरियाणा में लू की स्थिति रहेगी। ओडिशा, हरियाणा, और राजस्थान में गर्म और आर्द्र मौसम संभावित है।  

 
कहां तक पहुंचा मॉनसून?
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में यह और क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap