logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब गर्मी करेगी बेहाल, दिल्ली से यूपी तक मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक आज देश के कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुद का बचाव करने की सलाह दी है।

Heat Wave

धूप से बचने की कोशिश करते लोग, Photo Credit: ANI

देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। पिछले हफ्ते तक आंधी, बारिश और तूफान ने लोगों को परेशान कर दिया था लेकिन इस हफ्ते बढ़ता पारा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आज देश के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी रहेगा और इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक अलग-अलग राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज दिल्ली में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'गंगा में नॉनवेज फेंकना, धार्मिक भावनाएं आहत करना है'- इलाहाबाद हाई कोर्ट

 

यूपी-बिहार में गर्मी का कहर 

उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में तापमान कई जगहों पर 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है तथा आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। 9 से 22 मई के बीच प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भीषण लू का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। 

 

इसके साथ ही बिहार में भी गर्मी का कहर जारी है। बिहार में कई जिलों में तेज धूप से पारा बढ़ गया है। हालांकि, बिहार के कुछ जिलों में आज राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कुछ जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। इसको लेकर कुछ जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 

 

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है उनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और तेलंगाना शामिल हैं। मौसम विभाग ने आने वाली 23 तारीख तक इसी तरह गर्मी होने की बात कही है। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी है कि वे बेवजह दिन के समय घर से बाहर ना निकलें। 

 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के साथ सुहेलदेव पार्टी का घेरा, सपा के मुस्लिम वोटों पर OP राजभर की नजर

पहाड़ी राज्यों में मौसम

एक तरफ उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में लू का असर देखने को मिल रहा है तो वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम ठंडा बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 मई के बीच कई जगहों पर बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें