सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार अपने संगठन को मजबूती दे रही है। इस कवायद में खुद पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी-जान से जुटे हुए हैं। वह पूर्वांचल में अपने मजबूर पैरों को और मजबूत कर रहे हैं। इसके लिए राजभर बलिया से लेकर वाराणसी तक संगठन की बैठक करके फीडबैक लेने के साथ में कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर जानते हैं कि आगामी चुनाव में उनका मुकाबला विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी से है। इसलिए वह लगातार पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। सपा पर हमला करके नैरेटिव सेट करने के साथ ही उनका ध्यान मुस्लिम वोटों पर भी है। सुभासपा मुस्लिम वोटों में भी पूर्वांचल के मतदाताओं को रिझा रही है। अगर, ओपी राजभर पूर्वांचल में मुस्लिम वोटों को रिझाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह सपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकतीं हैं।
अपने और एनडीए के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश के अलावा राजभर अपनी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'सुनार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा,' अखिलेश ने BJP सरकार को जमकर घेरा
आजमगढ़ में मुस्लिम नेताओं की बैठक
उन्होंने आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा में सपा की घेराबंदी करने के लिए अहम बैठक की, जिसमें पार्टी के मुस्लिम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इन कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरकर वोटरों को एकजुट करने के लिए कहा गया है। राजभर ने अतरौलिया के निरीक्षण भवन में सुभासपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुस्लिम नेताओं को जिम्मेदारी
बैठक में राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुस्ताक अहमद गुड्डू, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अतरौलिया मजिद अहमद, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सत्तार अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हाफिज तौफीक अहमद और मंडल उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद शामिल हुए। राजभर ने इन्हीं नेताओं को मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने का जिम्मा सौंपा।
बलिया में बनी रणनीति
इससे पहले ओपी राजभर ने सुभासपा के केंद्रीय कार्यालय बलिया में शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों की ‘संगठन समीक्षा बैठक’ ली थी। इसमें संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीतियों एवं चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार गोंड के साथ में अन्य सीनियर नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: CM योगी पर बयानबाजी या पुराने 'पाप', कैसे ढह गया 'बाहुबली' विजय मिश्रा का किला?
राजभर की पार्टी इसके साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, देवरिया, मऊ आदि जिलों में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ में बैठक कर रही है। इसी कड़ी में ओपी राजभर के बेटे और सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरूण राजभर ने गुरुवार को अतरौलिया विधानसभा इकाई द्वारा कोयलसा ब्लॉक के सेक्टर-4 के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करके पार्टी संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।
एक दर्जन जिलों में पार्टी का प्रभाव
दरअसल, ओपी राजभर की पार्टी का पूर्वांचल के लगभग एक दर्जन जिलों में प्रभाव है। वह अपनी जाति 'राजभर' वोटरों को में खासतौर पर अपना प्रभाव बताते हैं, जो उनके कोट वोटर हैं। साथ ही वह इन्हीं वोटरों के बल पर हर जिले में 20 से 40 हजार वोट होने का दावा करते हैं। ओपी राजभर मानते हैं कि ये राजभर वोट उनकी पार्टी के हैं।