logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में 40 पार पहुंचा पारा, UP-बिहार में IMD का अलर्ट, आज गर्मी बनेगी आफत

देशभर में अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कुछ राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

HeatWave

गर्मी में पैदल चलते लोग, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक कुछ राज्यों को छोड़कर ज्यादातर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए  कई राज्यों में तो मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है और कुछ अन्य राज्यों में तापमान बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आज यानी 20 अप्रैल को कुछ राज्यों में बारिश और तूफान की भी संभावना है। कुल मिलाकर आज मौसम के अलग-अलग रंग आपको देखने को मिलेंगे। 

 

दिल्ली-एनसीआर की  बात करें तो यहां गर्मी ने लोगों को पिछले एक हफ्ते में ही परेशान कर दिया है। कुछ दिन पहले तक जहां बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल रही थी, वहीं अब लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।  मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहने और चमकदार धूप निकलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 

 

यह भी पढ़ें: झारग्राम दौरे पर रुककर अचानक झालमुड़ी खाने लगे पीएम मोदी, वीडियो वायरल

यूपी-बिहार का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का कहर जारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है उनमें वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुरशामिल हैं।

 


बिहार की बात करें तो बिहार में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में कई जगह पर हल्की बारिश हुई थी जिसके चलते तापमान में गिरावट आई थी लेकिन अब मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने बिहार के पूर्वी हिस्सों, खासकर के इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।

पहाड़ी राज्यों का मौसम 

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना आज भी बनी हुई है। हालांकि, इससे तापमान में कुछ ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं जताई गई है। इसके साथ ही किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

 

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम साफ और शु्ष्क रहने की संभावना है। मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम में कुछ बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 

 

दूसरे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की बात करें तो आज यहां कुछ ऊंचाई वाले जिलों में बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 

अन्य राज्यों का मौसम

अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में आज लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में लोगों को गर्मी से बचने के उपाय करने की सलाह दी है। इसके साथ ही दिन के समय बेवजह घर से बाहर ना निकलने की सलाह भी दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: होटल में 3 दिनों तक दोस्त के साथ रुकी महिला, अचानक मौत होने से मच गया हड़कंप

 

 

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अभी भी मौसम की गतिविधियां जारी हैं। अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। असम और मेघालय में भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मिला-जुला मौसम रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। 

 

दक्षिण भारत के राज्यों में भी लगातार तापमान बढ़ रहा है। हालांकि, आज कुछ राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कर्नाटक के कुछ हिस्से में हल्की बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है।  

Related Topic:

और पढ़ें