logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब, हरियाणा में गर्मी, यूपी, बिहार में भारी बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में आज उमस भरी गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसके सात ही कुछ राज्यों में आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Weather in Gurugram

गुरुग्राम में मौसम, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में मॉनसून सक्रिय रहने से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवा और भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 

 

दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन दिन के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश और लगातार बारिश की संभावना कम बताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और तेज हवा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। 

 

यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत की अर्थव्यवस्था के लिए क्यों खास है कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट?

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान का मौसम

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को अधिकांश इलाकों में तेज धूप और उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है, लेकिन इसका तापमान पर कुछ खास असर नहीं हैं। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवा चल सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन सभी जगहों पर आज लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। 

यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों तथा बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी है। 

पहाड़ी राज्यों में मौसम 

पहााड़ी राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 18 जुलाई से मॉनसून दोबारा जोर पकड़ने का अनुमान है। 19 से 23 जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

किन राज्यों में भारी बारिश?

पूर्वी भारत में लगातार हो रही बारिश का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। ओडिशा में अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि बिहार, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बीरिश हुई है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे जलभराव और स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक पर भी असर पड़ सकता है और सड़कों के प्रभावित होने का डर भी है। 

 

यह भी पढ़ें: ना फिल्में, ना कोई बड़ा काम, सिर्फ दिखकर लाखों कैसे कमा रहे हैं फिल्मी सितारे?

पूर्वोत्तर में भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। 

कई राज्यों में गर्मी 

आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी गर्म और उमस वाला मौसम बना रह सकता है। जहां बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी, वहां तापमान के साथ नमी बढ़ने से असहज मौसम महसूस होगा। हालांकि, 18 जुलाई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मॉनसून की गतिविधियां फिर से बढ़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी, उत्तर-पूर्वी भारत, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले कई दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी 18 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें