• NEW DELHI
24 Feb 2026, (अपडेटेड 24 Feb 2026, 6:57 AM IST)
मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के 12 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
देश के कई राज्यों में ठंड की विदाई शउरू हो गई है और गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। आज 24 फरवरी को भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। इसके साथ ही 12 राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आसमान आज साफ रहेगा लेकिन रात में धुंध रहेगी। दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसारस दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 जिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। कम से कम तापमान नॉर्मल से ज्यादा रहेगा। इसके साथ ही हवाएं साउथ-वेस्ट की दिशा में चलने की संभावना है, जिससे प्रदूषण से हल्की राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, 25 फरवरी से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे पॉल्यूशन के लेवल में और भी कमी आ सकती है। दिन के समय तापमान ज्यादा रहेगा लेकिन रात के समय गुलाबी सर्दी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के कुल 12 राज्यों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन के समय धूप के कारण गर्मी का एहसास होगा लेकिन सुबह और रात में ठंड महसूस होगी। अधिकतम और न्यूमतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रेदश में अभी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। वहीं, बिहार की बात करें तो बिहार में भी मौसम साफ बना हुआ है। दिन के समय धूप के कारण गर्मी और रात के समय गुलाबी सर्दी होती है। बारिश होने की संभावना भी अभी नहीं है और दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
बारिश का अनुमान
हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंट से एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके कारण रोहतांग दर्रा समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। कुल्लू, मनाली समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी का आसार जताया है। कश्मीर में मौसम साफ बना हुआ है। कश्मीर घाटी के अलावा अन्य जगहों पर गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। श्रीनगर में अभी से तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।