logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महाराष्ट्र में लू, कश्मीर-शिमला में बर्फबारी-बारिश, फरवरी में 3 मौसम

फरवरी खत्म होने के साथ ही देश में गर्मी का आगाज हो जाता है। मार्च शुरू होने से एक दिन पहले ही कहीं बारिश है, कहीं ठंड पड़ रही है तो कहीं बर्फबारी हो रही है।

Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में बारिश। (Photo Credit: PTI)

जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार बारिश और बर्फबारी की वजह से वहां के तापमान में गिरावट आई है। बीते 36 घंटों से कश्मीर का मौसम सर्द बना हुआ है। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश के ऊपरी पहाड़ी हिस्सों तक बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही आलम है। पर्वतीय राज्यों से इतर दूसरे मैदानी इलाकों में कहीं गर्मी तो कहीं सर्दी पड़ रही है।

काजीगुंड बनिहाल और कई जगहों पर बर्फबारी की वजह से भूस्खलन हुआ है। श्रीनगर जम्मू नेशनल हाइवे और श्रीनगर लद्दाख नेशनल हाइवे को बंद करना पड़ा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दोपहर से मौसम बदल जाएगा। डोडा और भलेसा इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। राजौरी में बारिश हुई है। 

दिल्ली में सबसे गर्म रात लेकिन अब बारिश
दिल्ली में बीते 74 साल में सबसे गर्म फरवरी की रात रही है। दिल्ली में सुबह हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि छिटपुट और हल्की बारिश होगी, कहीं-कहीं धूल भरी आंधियां चलेंगी। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, जानें क्या बदल जाएगा?

हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने कहा है कि एवलॉन्च (हिमस्खलन) देखने को मिल सकता है। स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है, वहीं तय रूट पर ही लोगों को आने-जाने की सलाह दी गई है। कुछ ढालानों पर हिमस्खलन हो सकता है।

इन राज्यों में होगी बारिश
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

 


यह भी पढ़ें: हर बार जीतते हैं दागी उम्मीदवार, आखिर कितना है सक्सेस रेट?

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। मुंबई, कोंकण, ठाणे और रायगढ़ में बीते 24 घंटे में पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां लू का अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ और कोंकण में यह चिंताजनक स्थिति में पहुंच रहा है।
 

राज्य में औसत तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर राज्य के तटीय इलाके में तापमान 4 डिग्री या उससे ज्यादा बढ़े और औसत तापमान 37 डिग्री से ज्यादा हो तो लू का अलर्ट जारी किया जाता है। मुंबई, रत्नागिरी और रायगढ़ में यह अलर्ट जारी किया गया है।  

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें