logo

ट्रेंडिंग:

बारिश तूफान से किसान परेशान, गर्मी से लोग होंगे बेहाल, जानिए मौसम का हाल

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और कई राज्यों में गर्मी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

Representative Image

बारिश और तूफान, Photo Credit: ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कड़ाके की ठंड के बाद अब देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। सर्दी खत्म होते ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश के कारण लोगों की टेंशन बढ़ गई है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में देश के 11 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। 

 

दिल्ली-एसीआर की बात करें तो यहां मौसम साफ है। दिन में धूप के कारण ग्रमी का एहसास होता है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और अगले 2 दिन में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय गुलाबी सर्दी बनी रहेगी। तेज हवाओं के कारण अब कई महीनों बाद दिल्ली वालों को खराब हवा से भी राहत मिल सकती है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे पहुंचने का अनुमान है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बदले 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम, देख लें पूरी लिस्ट

 

23 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पहाड़ों पर एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बादल छाएंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम में आने वाले इस बदलाव से न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है और लोगों को सर्दी महसूस होगी। 

 

हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 से 26 फरवरी तक बारिश होने का अनुमान है। कल यानी 24 फरवरी को असम और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ तेलंगाना में भी बारिश होने का अनुमान है।

किसानों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है। इस बारिश के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में गेंहूं समेत अन्य फसलों की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस समय मौसम में होने वाले बदलाव से सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ता है। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा है। 

 

यह भी पढ़ें: उम्र 5 साल, गिफ्ट में मिल गया डिफेंडर, बेटे को हार्दिक पांड्या ने दिया गिफ्ट

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत साइक्लोनिक सर्कुलेशन की चपेट में है और यही कारण है कि मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 4 दिन तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रुक-रुक कर आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों में मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। 

गर्मी करेगी बेहाल?

सर्दी खत्म होते ही अचानक से तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है। कुछ पहाड़ी राज्यों को छोड़ दिया जाए तो उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में ठंडक रहेगी। इस सप्ताह मौसम काफी ज्यादा गर्म रहने की संभावना है। उत्तर भारत में दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन राज के समय गुलाबी सर्दी के कारण थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, दक्षिण भारत और मध्य भारत में लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। , दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap