logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में बदले 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम, देख लें पूरी लिस्ट

21 मेट्रो स्टेशनों के नाम में बदलाव का प्रस्ताव आया था जिसमें से 9 में बदलाव किया गया है। इसमें 7 के नामों में थोड़ा बदलाव हुआ है जबकि 2 के नाम पूरी तरह से बदले गए हैं।

news image

दिल्ली मेट्रो । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली स्टेट नेम्स अथॉरिटी ने 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं। यह फैसला जनता की भावनाओं और स्थानीय पहचान को ध्यान में रखकर लिया गया है।

 

अथॉरिटी ने कुल 21 मेट्रो स्टेशनों के नाम के प्रस्तावों पर विचार किया। इनमें से 12 स्टेशनों के नाम वैसे ही रखे गए हैं, 7 के नामों में थोड़ा बदलाव किया गया है और 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदल दिए गए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान से मिली है।

क्या रही वजह? 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन सिर्फ आने-जाने की जगह नहीं हैं, बल्कि वे इलाके की पहचान और संस्कृति को दिखाते हैं। इसलिए हर नाम को बहुत सोच-समझकर और विचार-विमर्श के बाद फाइनल किया गया है। स्थानीय पहचान, इतिहास, सामाजिक- सांस्कृतिक महत्व और जन प्रतिनिधियों व नागरिकों की सलाह को आधार बनाया गया।

बदले गए नाम इस प्रकार हैं:

संशोधित नाम

  • प्रशांत विहार → उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार

  • जगतपुर → जगतपुर-वजीराबाद

  • डेरावल नगर → नानक प्याऊ-डेरावल नगर

  • खानपुर → खानपुर-वायुसेनाबाद

  • सोनिया विहार → नानकसर-सोनिया विहार

  • मयूर विहार पॉकेट 1 → श्री राम मंदिर मयूर विहार

  • वेस्ट एन्क्लेव → मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव

पूरी तरह नए नाम

  • नॉर्थ पीतमपुरा → हैदरपुर विलेज

  • पीतमपुरा → मधुबन चौक


ये नाम वैसे ही रखे गए हैं- मजलिस पार्क, भलासवा, हैदरपुर बदली मोड़, दीपाली चौक, यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूड़घाट, झरोदा माजरा, बुराड़ी, पुष्पांजलि और मौजपुर-बाबरपुर।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रस्ताव भविष्य में भी विचार किए जाएंगे, अगर वे उचित और जनहित में होंगे। यह बदलाव दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए इलाकों की बेहतर पहचान बनाने में मदद करेगा। दिल्ली मेट्रो अब और ज्यादा स्थानीय संस्कृति से जुड़कर नजर आएगी।



Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap