logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आज का मौसम: खत्म होगा इंतजार, 21 राज्यों में हो सकती है तूफानी बारिश

आज देशभर में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तूफान चलने की भी संभावना जताई गई है।

Weather Report

17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, Photo Credit: ANI

देशभर में मौसम करवट ले रहा है और मॉनसून और प्री मॉनसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 17 जून को देश के 21 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका भी जताई गई है। 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज हल्की बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए मौसम चेतावनी भी जारी कर दी गई है और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर के हीरो से उपेक्षा तक, विनय कटियार को हाशिए पर क्यों रखती है BJP?

 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

आज 17 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, एटा, इटावा, हमीरपुर कानपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर,फतेहपुर, चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 


उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार की बात करें तो बिहार के गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।  इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। 

पहाड़ी राज्यों का हाल

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के  शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी  किया है। इसके साथ ही 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। 

 

उत्तराखंड की बात करें तो यहां बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। ऐसी ही जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा, रामबन, बारामूला, पुंछ और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी का कहर जारी

एक तरफ ज्यादातर राज्यों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: पानी कम, मॉनसून में देरी, 200 जिलों पर अल नीनो का खतरा; कैसे होगी खेती?

 

अन्य राज्यों का हाल

अन्य राज्यों की बात करें तो भारी बारिश के चलते पूर्वी राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पंजाब और हरियाणा समेत राजस्थान के कुछ हिस्सों में तूफान चलने की संभावना है। इसके साथ ही  यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। 


और पढ़ें