logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फरवरी में स्वेटर नहीं रख पाएंगे आप, मौसम विभाग के आंकड़ों से जानिए क्यों?

भारतीय मौसम विभाग रविवार को बताया कि उत्तर भारत में कई राज्यों में ठंड, सर्द हवाएं, कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे मौसम बदलेगा।

weather today

दिल्ली-एनसीआर में बारिश। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फरवरी के पहले दिन की शुरुआत मौसम बदलने के साथ हुई है। गलन वाली ठंड के बीच रविवार (1 फरवरी, 2026) को दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई, जिससे लोगों को और ठंड का एहसास हुआ। दिल्ली और आसपास इलाकों में अचानक हुई बारिश से मौसम ने करवट ले ली। दिल्ली-एनसीआर में तड़के करीब साढ़े 5 बजे तेज बारिश हुई। इससे पारा और गिरने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश से दिल्ली एनसीआर में लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है।

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पूरे उत्तर भारत में कई राज्यों में ठंड, सर्द हवाएं, कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे मौसम बदलेगा। विभाग ने बताया कि फरवरी महीने में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में वर्षा सामान्य से नीचे होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: LPG, CNG और FASTag, 1 फरवरी से होने वाले हैं कई बदलाव

तेज हवाएं, अंधड़ आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, अंधड़ और तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गरजने या गिरने की संभावना है। इसमें बताया गया है कि सोमवार (2 फरवरी) को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स में PM मोदी का नाम, MEA ने खारिज किया, विपक्ष ने उठाए सवाल

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने बदलते मौसम के बीच चेतावनी जारी करते हुए हिदायत दी है कि बारिश के दौरान जर्जर मकान, दीवार, पेड़, होर्डिंग्स के नीचे शरण लेना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में लोग ऐसी जगहों पर शरण लेने से बचें, जिससे किसी भी हादसे को टाला जा सके।


और पढ़ें