logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बारिश का सितम, कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बारिश और कोहरे का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कोहरा, बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

Delhi-NCR Weather Update today 17 Jan

दिल्ली में बारिश, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा और बारिश का दौरा जारी है। उत्तर भारत के तमाम राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR और हरियाणा-पंजाब में जमकर ठंड पड़ रही है। वहीं, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई हैं।

 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी जारी है। न्यूनतम तापमान में शून्य से नीचे पहुंचने से इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से शीतलहर के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी है। आइये आज जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 

 

दिल्ली-NCR में होगी बारिश?

कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को एक बार फिर बारिश की संभावना है। हालांकि, आज कोहरा फिर लोगों को परेशान करेगी। अधिकांश जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली-NCR में अगले हफ्ते फिर से बारिश के आसार हैं। 

 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश और घने कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

पंजाब, हरियाणा का क्या हाल?

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। फिलहाल प्रदेश में ठंड अभी जारी रहेगी।

 

उत्तराखंड में बर्फबारी

उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण सर्दी का सितम जारी है। इसका असर राजधानी देहरादून में देखने को मिला। यहां झमाझम बारिश हुई जिससे ठंड और बढ़ गई। शहर में भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले बारिश की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बारिश ने बढ़ाई ठंड, UP-बिहार समेत अन्य राज्यों का क्या हाल?

कश्मीर में कोल्डवेव

कश्मीर में शीतलहर चल रही है। रात के तापमान में गिरावट आने से कपकपाती ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार घाटी में 18 जनवरी तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें