logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में आज समय से पहले मॉनसून दे सकता है दस्तक, जानिए मौसम का हाल

IMD के मौसम पूर्वानुमान में दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। जानिए क्या है आज का मौसम का अनुमान।

Image of Rain weather

सांकेतिक चित्र(Photo Credit: Canva Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब मॉनसून सक्रिय हो चुका है और बचे हुए राज्यों में भी यह जल्द ही पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में पूरे देश में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर हो रही है, तो वहीं राजधानी दिल्ली जैसे इलाकों में लोग अब भी जमकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक का इंतजार

राजधानी दिल्ली में सोमवार रात से बादल तो छाए हैं लेकिन अब तक जोरदार बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिल्ली में आज यानी 24 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है। आमतौर पर दिल्ली में मॉनसून 30 जून के आसपास आता है लेकिन इस बार यह कुछ दिन पहले पहुंच सकता है। इसी को देखते हुए आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और दिनभर गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम देशों के संगठन पर क्यों भड़का भारत? खूब खरी-खरी सुनाई

किन राज्यों में जारी किए गए अलर्ट

मौसम विभाग ने आज देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में निगरानी रखी जा रही है क्योंकि भारी बारिश की संभावना है।

  • रेड अलर्ट मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में जारी किया गया है, जहां भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
  • ऑरेंज अलर्ट विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जारी किया गया है।
  • येलो अलर्ट गुजरात, पश्चिम राजस्थान, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, उत्तर केरल, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में संभावित अच्छी बारिश के लिए जारी किया गया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की रिपोर्ट

स्काईमेट वेदर के अनुसार, आज देश के पूर्वोत्तर राज्यों में जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में मध्यम से भारी बारिश होने के संकेत हैं। इसके अलावा सिक्किम, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमालयी राज्यों में भी बादल घिरे रहेंगे और अच्छी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, केरल और तटीय कर्नाटक में समुद्री हवाओं के साथ तेज बारिश जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: भूख हड़ताल पर क्यों बैठे हरियाणा में छात्र, वीसी पर क्या आरोप?

 

मध्य भारत में खासतौर से मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में भी बादल छाए रहने और यहां भी मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और मराठवाड़ा के कुछ भागों में हल्की बारिश के संकेत हैं।

 

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मॉनसून की स्थिति सही है। जल्दी ही इन राज्यों में यह पूरी तरह सक्रिय हो सकता है। इस समय मॉनसून की रफ्तार और दिशा सामान्य से बेहतर मानी जा रही है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap