कहीं रेड, कहीं येलो अलर्ट, दिल्ली-NCR में 5 दिन बारिश; ऐसा होगा मौसम
देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में रेड तो कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

बारिश , Photo Credit: PTI
देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर, बिहार और राजस्थान तक बारिश से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक अलग-अलग राज्यों में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान लगाया है। आज भी देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश लोगों के लिए आफत बन सकती है। कहीं लैंडस्लाइड से लोग परेशान हैं तो कहीं भारी बारिश के कारण जलभराव लोगों के लिए आफत बना हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड प्रमुख हैं।
राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हर रोज बारिश हो रही है और यह क्रम आज भी जारी रह सकता है। दिल्ली -एनसीआर में आज भी लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 26 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इस बारिश से दिल्ली को उमस से राहत मिलने की भी संभावना है। यमुना के आस-पास रहने वालों को भी अलर्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें-- अकेली नहीं है निक्की? दहेज के लालच में हर दिन मर रही 18 महिलाएं!
#WATCH | Yamuna river continues to flow near the danger mark in Delhi.
— ANI (@ANI) August 26, 2025
Visuals from the Old Yamuna Bridge. pic.twitter.com/l2T3ycutob
हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू में अलर्ट
हिमाचल की बात करें तो यहां मानसून ने 20 जून से ही तबाही मचाई हुई है। कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुई तो सैंकड़ों जगह लैंडस्लाइड के कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। हिमाचल के लोगों पर अभी कुछ दिन और मौसम की मार पड़ सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
दूसरे पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में भी हाल हिमाचल जैसे ही हैं। शुरुआत में सामान्य बारिश के बाद मॉनसून ने यहां भी तबाही मचाई। कुछ जगहों पर बादल फटने से जान-माल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ। मौसम विभाग की मानें तो आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने श्रीनगर, कठुआ, रामबन, राजौरी, जम्मू, सांबा आदि जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने पलटा CIC का फैसला, नहीं दिखाई जाएगी PM मोदी की डिग्री
#WATCH देहरादून(उत्तराखंड): देहरादून शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई। वीडियो देहरादून के छावनी क्षेत्र से है। pic.twitter.com/HyEuZrHvLf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
उत्तराखंड की बात करें तो यहां भी हालात हिमाचल जैसे ही हैं। बारिश अपने साथ तबाही लेकर आई है। पहाड़ी इलाकों में लोग बारिश से बहुत ज्यादा परेशान हैं और कुछ दिन और परेशान होना पड़ सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तराखंड को मानसूनी आफत से कुछ खास राहत नहीं मिलने वाली है। आज यानी मंगलवार के दिन भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में आज भी भारी बारिश हो सकती है। पिथौरागढ़, नैनीताल, गढ़वाल और उधम सिंह नगर के लिए बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी-बिहार में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को आज मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के साथ तेज हवाएं और आसमानी बिजली लोगों के लिए आफत बन सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, शाहजहांपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने का भी अलर्ट रहेगा।
#WATCH प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। pic.twitter.com/TjgTKIY28w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
बिहार में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य में फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आसमानी बिजली और वज्रपात होने की संभावना भी है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- ED आई तो TMC विधायक दीवार कूदकर भागे, फोन नाली में फेंका, हुए गिरफ्तार
#WATCH | Saharsa, Bihar | A bridge situated in Bhelahi village of the Saharsa district collapsed due to floods.
— ANI (@ANI) August 25, 2025
Saharsa DM Deepesh Kumar says, "...I have spoken to the Executive Engineer of the Rural Construction Department in this regard... The bridge and road collapsed due to… pic.twitter.com/oEn7tjbVCo
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात में अगले 7 दिनों तक बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच 25-27 अगस्त के बीच बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आज बारिश होने की संभावना है।
उत्तर पूर्वी भारत की बात करें तो यहां भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 27-30 अगस्त के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक समूचे उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है।
#WATCH | जाजपुर, ओडिशा: भारी बारिश के कारण जाजपुर के कई गांवों में बाढ़ आई। pic.twitter.com/YHbkd1fxiC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2025
दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में, तटीय आंध्र प्रदेश में 25 से 27 अगस्त तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। केरल में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap