logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मौसम का हाल क्या है? स्वेटर अलमारी में रखें या नहीं, सोचने पर मजबूर लोग

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास बना हुआ है। 14 और 15 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Weather today

मौसम अपडेट। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन में भले ही तेज धूप खिलने लगी हो, लेकिन यहां का मौसम सुबह और शाम को ठंडक का एहसास करवा रहा है। दिन में खिल रही धूप को देखते हुए लोग सोचने पर मजबूर हैं कि अपने गर्म कपड़े अलमारी में रखें की नहीं। हालांकि तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास बना हुआ है। 14 और 15 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

 

मौसम विभाग का मानना है कि सर्दी अभी गई नहीं है, ऐसे में गर्मी के कपड़े पहनने पर आपको ठंड लग सकती है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17-18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

 

यह भी पढ़ें: नॉर्थ-साउथ ब्लॉक के दिन बीते, सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, क्यों बदला PMO का पता?

पहाड़ी इलाकों में ठंड का सितम जारी

इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में लगातार ठंड बनी हुई है। सर्दी के सितम से अभी लोगों को आराम मिलने के आसार नहीं हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 0-6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 6-12 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद हादसा: 'केस छोड़ो, मुआवजा लो,' एयर इंडिया क्यों चाहता है Right to Forgo?

मैदान में सीकर सबसे ठंडी जगह

वहीं, मध्य भारत, गुजरात, आंतरिक महाराष्ट्र और पूर्व भारत के कई स्थानों पर 12-15 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू-कश्मीर लद्दाख-गिलगित-बाटिस्तान-मुजफ्फराबाद में 0 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। झारखंड और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के सीकर जिले में दर्ज किया गया।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें