उत्तर भारत में खासतौर से मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है जिससे लोगों राहत मिलने की कम उम्मीद है। रुक-रुक कर महीने भर चला बारिश का दौर अब थम चुका है और सूरज की तपिश रोज बढ़ रही है। हालांकि, पश्चिमी हवाओं के चलने से राहत जरूर मिल रही है। यह ठंडी हवाएं समय के साथ कमजोर हो जाएंगी। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूवी भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।
अगर गर्मी की रफ्तार इतनी ही तेजी से बढ़ी, तो जल्द ही यूपी और दिल्ली को लू के थपेड़े भी झेलने पड़ सकते हैं। एक दिन पहले महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड में कई जगहों पर 30-50 की गति से तेज हवाओं के साथ आंधी आई।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल को ED ने क्यों गिरफ्तार किया?
5 दिनों में यूपी में नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने की वजह से धूप तेज निकलेगी। लोगों को दिन में चिलचिलाती गर्मी परेशान कर सकती है, इससे तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आगामी 5 दिनों में यूपी में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: 'आप RSS के कार्यक्रम में गईं', जज स्वर्ण कांता के बारे में केजरीवाल ने क्या कहा?
कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर
बारिश नहीं होने से दिल्ली और यूपी के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। ऐसे में गर्मी का प्रभाव और तेज होगा और लू जैसे हालात बनने की आशंका है। हालांकि, मौसम विभाग ने इस बार मानसून में कम बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह अल नीनो को बताया गया है।
अल नीनो की ओर बढ़ रहा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होती दिख रही हैं और अल नीनो की ओर मौसम बढ़ रहा है। इस वजह से जून-सितंबर के बीच बारिश सामान्य से कम हो सकती है, यानी इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं।