logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में राहत, राजस्थान में झुलसा रही लू; आज का मौसम अपडेट

आज दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत रहेगी, हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। राजस्थान में गर्मी जारी रहेगी वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। पढ़ें आज का मौसम अपडेट

 today weather update

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बीते गुरुवार और शु्क्रवार को लगातार ठंडी हवाएं और बारिश की वजह से दिल्ली-NCR का मौसम सुहावना हो गया है। 14 अप्रैल यानी आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस बीच मौसम छोड़ा उमस भरा रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान के 22 जिलों में भीषण गर्मी और लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। यहां का तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है। रात के समय भी गर्म हवा महसूस किया जा सकता है। 

 

पहाड़ी इलाकों का क्या रहेगा हाल?

आज बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे लू कि स्थिति बनी रह सकती है। पहाड़ी इलाके जैसे हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड़, जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-UP में हीटवेव अलर्ट, कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद; मौसम अपडेट 

पंजाब और हरियाणा में लू से राहत? 

पंजाब और हरियाणा में आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 के बीच रहने की संभावना है। दोनों राज्यों में दोपहर के समय तेज धूप से बचने की सलाह दी गई है। 

 

हीटवेव को लेकर अलर्ट 

मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां का तापमान आज 45 डिग्री से ऊपर होने की संभावना है। दोपहर के समय लू चलेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात के कच्छ और उत्तरी गुजरात के हिस्सों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। झारखंड में रांची और आसपास के जिलों में भी गर्मी हवाओं का असर बना रहेगा। 

 

यह भी पढे़ं: दिल्ली-NCR में आंधी का कहर, उखड़े पेड़-टूटे मकान, 2 की मौत

आज बारिश के आसार वाले राज्य

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कोहिमा, आइजोल, अगरतला, इंफाल, शिलांग और गंगटोक में बारिश हो सकती है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज दोपहर के बाद गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, पोर्ट ब्लेयर और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर के बाद हल्की बारिश हो सकती है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap