logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आप सरकार क्यों चला रहे हैं जब...', मोदी सरकार से क्या जवाब मांग रहे संजय राउत?

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के दिए गए बयानों का पुरजोर समर्थन करते हुए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला है। राउत ने पीएम मोदी को राहुल गांधी के साथ बहस करने की चुनौती दी है।

Sanjay Raut

संजय राउत, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हाल ही में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिया गया बयान देश में राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। इस बयान के बाद देश में  जारी सियासी घमासान के बीच शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत उनके बचाव में उतर आए हैं। मीडिया से बात करते हुए राउत ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के कारण पूरा देश आज गंभीर आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है।

 

राउत ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और फसलों का सही दाम न मिलने के कारण हो रही किसानों की आत्महत्याओं जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज देश में कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट से लेकर पोर्ट, सरकारी कंपनियां और यहां तक कि यूनिवर्सिटी तक सब कुछ बेचा जा रहा है। आम जनता के पास कुछ भी नहीं बचा है।

 

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान अक्वान, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

सरकारी खर्चों और प्रोजेक्ट्स पर उठाए सवाल

संजय राउत ने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करते हुए कई बड़े सरकारी निर्माण प्रोजेक्ट्स पर सीधा हमला बोला। राउत ने कहा कि आज देश के छात्र, शिक्षक और महिलाएं अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं लेकिन सरकार की प्राथमिकताएं कुछ और ही हैं। उन्होंने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, नए संसद भवन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के लिए बन रहे नए आवासों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आज देश को इनकी क्या जरूरत है?

 

 

उन्होंने कहा, 'देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां जिम्मेदार हैं। देश को बेचा जा रहा है। महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। छात्र सड़कों पर हैं, शिक्षक सड़कों पर हैं और महिलाएं भी सड़कों पर हैं।' उनका कहना है कि इस वक्त देश की असली जरूरत महंगाई से राहत और किसानों की समस्याओं का समाधान है, न कि बड़े-बड़े भवनों का निर्माण।

पीएम को राहुल गांधी से बहस की चुनौती

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की ओर से सरकार की आलोचना किए जाने का बचाव करते हुए संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी को सीधी चुनौती दी। राउत ने कहा कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी दुनिया का एक बड़ा मंच है और वहां अपनी बात रखना बड़ी बात है।

 

 यह भी पढ़ें: घर बनाने के बजट पर महंगाई का कितना असर? सीमेंट-सरिया से लेकर रेत तक का हिसाब

 

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इस बारे में बात की। कोलंबिया यूनिवर्सिटी जैसे मंच पर बोलना काफी मायने रखता है। अगर पीएम मोदी इससे नाखुश हैं तो उन्हें खुद किसी यूनिवर्सिटी में जाना चाहिए या फिर राहुल गांधी के साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं तो वे इसे साबित करके दिखाएं।'


और पढ़ें