logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेंट एग्रीमेंट से लेकर फायर सेफ्टी तक, किराए पर घर लेने से पहले जानें ये नियम

देशभर में करोड़ों लोग और छात्र किराए के मकान या पीजी में रहते हैं लेकिन हर ज्यादातर को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

AI Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर में करोड़ों लोग पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के लिए अपना घर, गांव और शहर छोड़कर दूसरे शहर में रहने के लिए जाते हैं। ऐसे लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या रहने की आती है क्योंकि दूसरे शहर में जाकर रहने के लिए कोई ठिकाना तलाशना होता है। इस समस्या का सबसे ज्यादा शिकार पढ़ाई करने जा रहे बच्चे होते हैं क्योंकि उनमें से ज्यादातर के पास दिल्ली, मुंबई जैसे शबरों में ज्यादा पैसा देकर रहना मुश्किल होता है। दिल्ली के सत्यनिकेतन में हाल ही में हुए हादसे ने इस ओर सबका ध्यान खींचा कि किस तरह से छात्र असुरक्षित जगहों पर रहने के लिए मजबूर हैं। इससे इतर घटना के बाद रूम या पीजी छोड़ रहे छात्रों को उनकी सिक्योरिटी तक वापस नहीं की जा रही। यानी हर मोड़ पर शोषण हो रहा है। 

 

कम समय में कम बजट में कमरा खोजने की मजबूरी कई बार छात्रों को बिना जांच-पड़ताल के मकान या पीजी लेने पर मजबूर कर देती है। इसका खामियाजा बाद में मनमाना किराया बढ़ाने, सिक्योरिटी मनी रोकने, अचानक कमरा खाली कराने, बिजली-पानी के नाम पर अतिरिक्त वसूली और खराब सुरक्षा व्यवस्था के रूप में सामने आ सकता है। दिल्ली के सत्य निकेतन में हालिया पीजी बिल्डिंग हादसे ने इस पूरे मुद्दे को और गंभीर बना दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: एक गांव को लेकर त्रिपुरा-मिजोरम में विवाद, बातचीत के लिए बैठे दोनों राज्य

हादसे के बाद शुरू हुई चर्चा

दिल्ली में हुए इस हादसे के बाद सामने आया कि किराए पर रहने वालों के लिए सिर्फ कमरा और लोकेशन देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह देखना भी जरूरी है कि जिस इमारत में वे रह रहे हैं, वह सुरक्षित है या नहीं और उसका इस्तेमाल पीजी या हॉस्टल के तौर पर नियमों के मुताबिक हो रहा है या नहीं। हादसे के बाद सत्य निकेतन में पीजी इमारतों का सर्वे भी किया गया और कुछ इमारतों को खतरनाक पाया गया। आसपास के इलाकों में कई ऐसी इमारतें हैं जो खतरनाक हैं। अब सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट इस तरह की इमारतों की देशभर में जांच करवाने की बात कह रहे हैं। लेकिन इससे पहले लोगों को खुद जागरूक होना होगा ताकि वे इस प्रकार के शोषण से बच सकें। 

इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले लिखित एग्रीमेंट जरूरी है और ज्यादातर समय मकान मालिक रेंट एग्रीमेंट बनवाते ही नहीं हैं। मकान लेते समय मालिक या ब्रोकर की बात पर भरोसा करने के बजाय किराया समझौता जरूर करें। इसमें हर महीने जाने वाला किराया, सिक्योरिटी मनी, किराया बढ़ाने की शर्त, बिजली-पानी का हिसाब, मरम्मत की जिम्मेदारी, नोटिस पीरियड, कमरा खाली करने की शर्त और सिक्योरिटी वापस करने की समयसीमा साफ लिखी होनी चाहिए।

 

इसके लिए सिर्फ नोटरी पर सिग्नेचर करवाना काफी नहीं है यह हर स्थिति में पर्याप्त नहीं माना जा सकता। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुछ आधिकारिक कामों में रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट को ही मान्य प्रमाण माना जाता है, जबकि केवल नोटरी से अटेस्ट कराया गया समझौता पर्याप्त नहीं माना जाता। लंबे समय की लीज के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत कानून में भी अलग तरीके से तय है। इसके साथ ही किसी भी जगह पर पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होती है। 

जगह के हिसाब से अलग नियम

किराएदार को सिक्योरिटी और दूसरे पैसों का हिसाब भी पहले समझ लेना चाहिए। अलग-अलग राज्यों और शहरों में किराए से जुड़े नियम अलग हो सकते हैं और राज्यों के साथ-साथ स्थानीय नगर निगम के नियमों को भी ध्यान में रखना चाहिए। चंडीगढ़ में 2026 के नए टेनेंसी नियम लागू किए गए हैं, जिनमें डिजिटल रजिस्ट्रेशन, किराए और सिक्योरिटी डिपॉजिट सहित कई मामलों के लिए स्पष्ट व्यवस्था की गई है। वहां मकान मालिक-किराएदार विवाद के निपटारे और अपील के लिए भी समयसीमा तय की गई है। इसलिए किसी एक शहर के नियम को पूरे देश में लागू मानना सही नहीं होगा। किराएदार को अपने राज्य या शहर में लागू नियम जरूर देखना चाहिए। मकान मालिक भी मनमाने तरीके से ऐसी शर्तें नहीं थोप सकता जो समझौते या स्थानीय कानून के खिलाफ हों।

 

यह भी पढ़ें: 'भूतिया' बंगला क्यों बन गया RPF एसोसिएशन का दफ्तर? रेलवे नहीं ले रहा सुध

मकान लेने से पहले अच्छे से जांच करें

मकान लेने से पहले सिर्फ कमरा नहीं, पूरी इमारत जांचें। दीवारों में बड़ी दरार, छत से पानी का रिसाव, कमजोर सीढ़ियां, बेसमेंट में पानी, अवैध तरीके से बढ़ाए गए कमरे या बिना अनुमति के एक्सट्रा फ्लोर जैसे कई चीजें ध्यान में रखनी होती हैं। इसके साथ ही अगर आप किसी हॉस्टल पीजी या बड़ी इमारत में कमरा लेकर रह रहे हैं तो फायर प्रोटेक्शन सिस्टम की जरूर जांच कर लें। पीजी में यह भी देखें कि बाहर निकलने का रास्ता खुला है या नहीं, इमरजेंसी एग्जिट है या नहीं।


और पढ़ें