logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खुद के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान क्या कर रहे हैं?

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन विरोध प्रदर्शनों के बीच में क्या कर रहे हैं। क्योंकि जब से उनके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं वह सार्वजनिक तौर से कम ही दिखाई दे रहे हैं।

Dharmendra Pradhan

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। समूचा विपक्ष प्रधान के इस्तीफे की मांग तो कर ही रहा है लेकिन इसमें इस्तीफे की मांग में सबसे अहम दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर हो रहा विरोध-प्रदर्शन हो गया है। जन्तर-मन्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक लगातार 20 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अभी तक प्रधान के इस्तीफे को लेकर कोई पहल नहीं की है मगर, वांगचुक उनके इस्तीफे तक अपना अनशन को नहीं तोड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

 

इस बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से चल रहा वांगचुक का अनशन अब गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन 28वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस दौरान वांगचुक ने लोगों से अपील की है कि वे 20 जुलाई को संसद तक पार्टी के प्रस्तावित मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हों।

 

यह भी पढ़ें: देहरादून में 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

 

वांगचुक की बिगड़ रही शारीरिक स्थिति

 

प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों को संबोधित करते हुए वांगचुक ने अपनी बिगड़ती शारीरिक स्थिति को स्वीकार किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका संकल्प अडिग है। उन्होंने कहा, 'मैं बाहर से कमजोर हूं, लेकिन अंदर से बहुत मजबूत हूं। मुझे यकीन है कि आप सभी अंदर और बाहर, दोनों तरह से मजबूत हैं। हमें 20 जुलाई के लिए इस ऊर्जा की जरूरत है, जब हम संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे। हम सब मिलकर लोकतंत्र के मंदिर में अपनी बात रखेंगे।'

 

 

 

 

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क्या कर रहे हैं?

 

ऐसे में यह भी दिलचस्प है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन विरोध प्रदर्शनों के बीच में क्या कर रहे हैं। क्योंकि जब से उनके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं वह सार्वजनिक तौर से कम ही दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि खुद के खिलाफ प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों क्या कर रहे हैं?

 

सरकारी कार्यक्रम में कम हिस्सा ले रहे

 

धर्मेंद्र प्रधान जिस तरह से अपने खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से पहले सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया करते थे वह उन्होंने लगभग कम कर दिया है। उन्होंने आखिरी बार किसी सरकार कार्यक्रम में 10 जुलाई को भाग लिया था। इस दिन उन्होंने केंद्रीय विद्यालय पल्लहारा भूमि पूजा और अस्थायी परिसर उद्घाटन समारोह में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया था। 

 

 

 

 

10 जुलाई के बाद कम दिखे

 

धर्मेंद्र प्रधान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को देखने के बाद पता चला कि 10 जुलाई के बाद वह किसी भी कार्यक्रम में राजधानी दिल्ली में भी नहीं दिखाई दिए। वह ज्यादातर अपना वक्त अपने गृह राज्य ओडिशा में बिता रहे हैं। इस दौरान वह धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से लेकर धार्मिक गुरुओं ने मिल हैं। अपने एक्स पर प्रधान लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों और उनके कार्यक्रमों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में भारत की लापरवाही', पूर्व जापानी मंत्री के गंभीर आरोप

 

दिल्ली आने से बच रहे प्रधान?

 

पीएम मोदी के पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड दौरे को लेकर जो भी जानकारियां सामने आईं, धर्मेंद्र प्रधान ने उन सभी को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसके अलावा इस दौरान उन्होंने लोगों को जन्मदिन के बधाई संदेश, भगवान जगन्नाथ की यात्रा का बधाई संदेश और यात्रा में शामिल, गोवर्धनमठ पुरीपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है।

 

 

 

 

मगर, दिल्ली की राजनीति करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन की वजह से राजधानी से ही गायब चल रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे वह दिल्ली आने से बच रहे हों।

Related Topic:#National News

और पढ़ें