logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्या बोलती पब्लिक' अभियान क्या है? CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने की शुरुआत

CJP ने अपना अगला प्लान सामने रख दिया है। अभिजीत दिपके ने 'क्या बोलती पब्लिक' नाम से एक नया अभियान शुरू किया है।

what is Kya bolti public campaign by cockroach janata party

कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को देशभर में क्या बोलती पब्लिक नाम से एक जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए उनकी समस्याओं को सुनेगी और उन्हें प्रमुखता से उठाएगी। दिपके का कहना है कि अभियान का मकसद जनता की वास्तविक परेशानियों को समझकर उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करना है।

 

अभियान की शुरुआत के साथ ही अभिजीत दिपके ने शिक्षा को अपना पहला बड़ा मुद्दा बनाया है। उनका कहना है कि देश में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों की लगातार बढ़ती फीस के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है लेकिन मौजूदा समय में यह कई परिवारों के लिए महंगी होती जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न केस: दोषी पाए गए तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, हाई कोर्ट का फैसला

महंगी फीस पर उठाए सवाल

अभिजीत दिपके कहा कि कई निजी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए ही सालाना फीस 1 से 2 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा कई जगह डोनेशन भी लिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीमित आय वाले परिवार इतनी महंगी फीस का इंतजाम कैसे कर सकते हैं। उनके मुताबिक, शिक्षा का बढ़ता खर्ज मिडिल और लोअर इनकम वाले परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

 

अभिजीत दिपके ने कहा कि केवल स्कूल ही नहीं बल्कि कॉलेज और कोचिंग संस्थानों की फीस भी लगातार बढ़ रही है। इसका असर यह हो रहा है कि कई परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि CJP चाहती है कि शिक्षा का खर्च कम किया जाए, ताकि माता-पिता बिना आर्थिक दबाव के अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिला सकें। उनका मानना है कि शिक्षा पर बढ़ता आर्थिक बोझ कम करना समय की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें: मर्डर केस में 'गलती' से सजा मिली, 22 साल जेल में बीते; सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी

आंबेडकर का किया जिक्र

अभिजीत दिपके ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसका उद्देश्य समाज को आगे बढ़ाना होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा को अधिकार के बजाय कारोबार का जरिया बना दिया गया है। दिपके ने कहा कि क्या बोलती पब्लिक अभियान के जरिए पार्टी देशभर में लोगों की राय जानेगी और शिक्षा समेत अन्य जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।


और पढ़ें