logo

मूड

ट्रेंडिंग:

13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मॉनसून की रफ्तार धीमी, दिल्ली, UP तक कब पहुंचेगा?

आज 27 जून को मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यह भी बता दिया कि उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून की एंट्री कब होगी।

Noida Weather IMD PTI

नोएडा में बारिश के बाद का हाल। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के कई राज्यों में आज यानी 27 जून को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई इलाकों में 40 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तट के राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी देश के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और इसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। हालांकि, अभी कई राज्य मॉनसून का इंतजार ही कर रहे हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3 दौर की वार्ता, भारत-पाक के बीच पर्दे के पीछे क्या चल रहा?

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार कुछ समय के लिए काफी तेज हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग बना रह सकता है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्मी की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया और लिखा कि अगले 3 दिनों के दौरान पूवी उत्तर प्रदेश में हीटवेव (ऊष्ण लहर) चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,  26-28 जून के दौरान पश्चमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनने और 26-28 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति और 26-27 जून के दौरान कुछ जगहों पर भीषण लू की स्थिति होने की बहुत संभावना है। 

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार के कई जिलों में आज बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों का हाल

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर प्रशासन सतर्क है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अनुमान है।

अन्य राज्यों का हाल

गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में मानसून सक्रिय बना हुआ है। इन राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। 26 जून से 2 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, और 27 जून से 2 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 26-27 जून के दौरान ओडिशा में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: कागजों में 31%, सैटेलाइट इमेज में 63%, कैसे शहरों में बदलते जा रहे हैं गांव?

मॉनसून कब और कहां पहुंचेगा?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा अब देश के बड़े हिस्से को कवर कर रही है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी तट के राज्यों में भी अगले कई दिनों तक भारी बारिश का दौर बना रह सकता है। वहीं उत्तर भारत के शेष हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं।


और पढ़ें