logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यह छोटा सा देश सबसे पहले New Year क्यों मनाता है? दिलचस्प है वजह

भारत में जिस समय लोग नए साल का जश्न मना रहे होंगे उस समय तक दुनिया के कई देशों में नया साल मन चुका होगा।

New year 2025

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और वेलिंगटन में नए साल 2025 का आगमन। source- social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नए साल 2025 को आने में अब बस कुछ घंटे ही शेष हैं। जैसे-जैसे 31 दिसंबर की आधी रात करीब आ रही है, दुनिया भर में अरबों लोग नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए समूची दुनिया के साथ में अपना देश भारत भी तैयार है।

दुनियाभर में 2025 आने का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। धरती के सूरज के चारों चरफ घूमने और अलग-अलग टाइम जोन की वजह से हर देश में अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा। जैसे भारत में जिस समय लोग नए साल का जश्न मना रहे होंगे उस समय तक दुनिया के कई देशों में नया साल मन चुका होगा।

कई ऐसे में आइए जानते हैं कि दुनिया में नए साल का स्वागत सबसे पहले और सबसे बाद में कौन सा देश करेगा।

किरिबाती और न्यूजीलैंड में नए साल का आगमन

नए साल 2025 का सबसे पहले आगमन ओशियाना देश किरिबाती गणराज्य (Republic of Kiribati) में होता है। किरिबाती प्रशांत महासागर में एक छोटा सा द्वीप है। किरिबाती देश में भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 3.30 बजे नए साल का आगाज हो गया। इसके फौरन बाद न्यूजीलैंड के चैथम द्वीप पर 3.45 बजे नए साल ने दस्तक दे दी। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रमुख शहर ऑकलैंड और वेलिंगटन में 4.30 बजे नए साल 2025 का आगमन हो गया।

 

टोंगा, समोआ और फिजी में नया साल

न्यूजीलैंड के बाद प्रशांत महासागर क्षेत्र में मौजूद टोंगा, समोआ और फिजी में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। ऑकलैंड और वेलिंगटन जैसे शहरों के बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, मेलबर्न और कैनबरा में नए साल 2025 की आतिशबाजी की जाएगी। यहां से होते हुए जश्न एडिलेड, ब्रोकन हिल और सेडुना जैसे छोटे ऑस्ट्रेलियाई शहरों में मनाया जाएगा। 

 

भारतीय समयानुसार सिडनी, मेलबर्न, कैनबरा और फिजी में आज शाम 7.30 बजे लोग नए साल 2025 के आगमन का जश्न मनाएंगे। वहीं, क्वींसलैंड, उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में यह रात शाम 8 बजे मनाया जाएगा।

 

यहां 1 जनवरी को मनेगा नया साल

दुनिया में सबसे बाद में नए साल 2025 का आगमन हवाई के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बेकर और हाउलैंड के द्वीप में होगा। इन द्वीपों पर 1 जनवरी को शाम 5.30 बजे नया साल मनाया जाएगा।

Related Topic:#New Year 2025

और पढ़ें