logo

ट्रेंडिंग:

रिंकू सिंह की सपा सांसद से सगाई की खबर! जानें कौन हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के 37 सांसदों में से एक सांसद हैं। प्रिया पेशे से वकील हैं।

Priya Saroj Rinku Singh engagement

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह। Photo Credit- Social Media

शुक्रवार की शाम को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद की भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह से सगाई हो गई है। यह खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद आग की तरह फैल गई। 

 

हालांकि, प्रिया सरोज और रिंकू सिंह दोनों के परिवारों ने अभी तक सगाई की खबर की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ही सांसद प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज की तरफ से खबर आई है कि रिंकू सिंह के परिवार ने दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा है, जिसपर सरोज परिवार गंभीरता से विचार कर रहा है।

 

ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर प्रिया सरोज कौन हैं, जिसकी भारतीय टीम के हिटर रिंकू सिंह के साथ सगाई होने की खबरें चल रही हैं। आईए जानते हैं कि प्रिया सरोज कौन हैं...

 

एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई

 

प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आने वाली मछलीशहर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं। वह अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के 37 सांसदों में से एक सांसद हैं। प्रिया पेशे से वकील हैं। उन्होंने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। 

 

पिता हैं तीन बार के  सांसद

 

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रिया सरोज ने बीजेपी के मौजूदा सांसद बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया है। वह पहली बार चुनाव लड़ीं और जीतकर देश की संसद में पहुंची हैं। प्रिया सामाजिक न्याय और अधिकारिता के लिए संसदीय समिति की सदस्य हैं।

 

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तुफानी सरोज की बेटी हैं। तुफानी सरोज वर्तमान में यूपी के जौनपुर में केराकत सीट से विधायक हैं। वह तीन बार लोकसभा सांसद भी रह रहे हैं।

इंडियन क्रिकेटर हैं रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य हैं। वह एकदिवसीय क्रिकेट के अलावा खासतौर से 20-20 क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हैं। रिंकू बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 165.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 507 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख बल्लेबाज हैं। 

 

27 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap