logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं मेजर ऋषभ सांब्याल? राष्ट्रपति के पूर्व ADC ने लिया संन्यास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एडीसी मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने 12 साल की सेवा के बाद समय से पहले सेना से रिटायरमेंट ले लिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ‘नेशनल क्रश’ भी कहा गया।

major rishabh singh sambyal

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल, Photo credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कई सरकारी कार्यक्रमों और विदेश यात्राओं में नजर आने वाले मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना से समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया है। ऋषभ ने करीब 12 साल तक सेना में सेवा की और राष्ट्रपति मुर्मू के एडीसी के तौर पर भी काम किया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनके शांत स्वभाव और वर्दी में उनके अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहने लगे।

 

रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक डिजिटल फोटो लाइब्रेरी में भी उन्हें रिटायर्ड पूर्व एडीसी के तौर पर दिखाया गया। इसके बाद 21 अगस्त 2026 को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। मेजर ऋषभ सांब्याल का करीब 12 साल का सैन्य सफर रहा है। उन्होंने लेफ्टिनेंट से लेकर कैप्टन और मेजर तक अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। 

 

यह भी पढ़ें: 'आरक्षण खत्म नहीं होगा, यह संवैधानिक अधिकार', चिराग पासवान ने किसे दिया संदेश?

कौन हैं मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल?

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल जम्मू-कश्मीर के सांबा इलाके के रहने वाले हैं। वह डोगरा राजपूत परिवार से आते हैं और उनके परिवार की सैन्य पृष्ठभूमि रही है। ऋषभ ने सेना में जाने का सपना बचपन से देखा था। उन्होंने 2013 में एनडीए की परीक्षा पास की और 2014 में 133वें एनडीए कोर्स में शामिल हुए। इसके बाद 2017 में उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया और उसी साल इंडियन मिलिट्री एकेडमी में सैन्य ट्रेनिंग ली।

 

सेना में उनकी शुरुआती पोस्टिंग जाट रेजिमेंट में हुई। 2021 में कैप्टन रहते हुए उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में जाट रेजिमेंट की टुकड़ी का नेतृत्व किया। इस टुकड़ी को बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट ट्रॉफी भी मिली। इसके बाद उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज में सेवा दी। यह सेना की खास और मुश्किल यूनिटों में से एक है। ऋषभ को यहां सेवा के दौरान प्रतिष्ठित बलिदान बैज भी मिला।

राष्ट्रपति मुर्मू के एडीसी कैसे बने?

मेजर ऋषभ सांब्याल को मार्च 2023 में राष्ट्रपति की एडीसी टीम के लिए चुना गया था। एडीसी की जिम्मेदारी सिर्फ राष्ट्रपित के साथ रहने तक ही नहीं होती। इसमें सरकारी कार्यक्रमों के दौरान प्रोटोकॉल संभालना, कार्यक्रमों की तैयारी और तालमेल रखना और राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्राओं से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल होती हैं।

 

ऋषभ ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ भारत के अलावा विदेशों में हुए कई आधिकारिक कार्यक्रमों में भी काम किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कभी वह राष्ट्रपति के साथ किसी कार्यक्रम में नजर आए तो कभी बारिश के दौरान उनके लिए छाता पकड़े दिखाई दिए। इन तस्वीरों और वीडियो के कारण धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उनकी पहचान बढ़ने लगी। लोगों ने उनके शांत स्वभाव की तारीफ की। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें 'नेशनल क्रश' कहना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: इस बार की जनगणना में अलग से क्यों नहीं गिने जाने जाएंगे भिखारी?

समय से पहले रिटायरमेंट क्यों लिया?

मेजर ऋषभ सांब्याल के समय से पहले रिटायरमेंट लेने की वजह को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि रक्षा मंत्रालय या भारतीय सेना की ओर से उनकी रिटायरमेंट की कोई विस्तृत आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। ऋषभ ने अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने निजी और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

 

ऋषभ ने सोशल मीडिया पर लोगों से बातचीत के दौरान कहा, 'हर किसी की जिंदगी में ऐसे हालात और पल आते हैं जो जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार ने उनके फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी जवाब दिया और कहा कि फिलहाल शादी की कोई अभी योजना नहीं है। 


और पढ़ें