logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन थे विनय सिंह जिसकी हत्या पर आंदोलन की धमकी दे रही करणी सेना?

करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके सिर में गोली लगी है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Vinay Kumar Singh

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के साथ विनय कुमार सिंह। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी है। वह झारखंड के 'क्षत्रिय करणी सेना' के अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। उनकी लाश जमशेदपुर में बरामद हुई है, सिर पर बेहद नजदीक से गोली मारी गई है, बाएं हाथ में उनके पिस्तौल भी बरामद हुई है।

हजारीबाग पुलिस का कहना है कि विनय कुमार सिंह रविवार से लापता थे। उनके फोन को जब ट्रेस किया गया तो लाश की लोकेशन मिली। पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि हत्यारों ने किस मंशा से उनकी हत्या की है। विनय कुमार सिंह अपने घर लौट रहे थे, तभी नेशनल हाइवे 33 पर एक होटल के पास उन्हें गोली मारी गई।

हत्यारों ने हत्या के बाद हाथ में पिस्तौल थमा दी जिससे लगे कि विनय सिंह ने आत्महत्या की है। उनकी लाश बाीलगुमा के गौड़गौड़ा चौक के पास मिली है। घटनास्थल पर उनकी एक टूटी हुई स्कूटी मिली थी, दाहिनी हाथ में पिस्तौल थी। शरीर पर कई जगह चोट के गंभीर निशान भी हैं। 

यह भी पढ़ें: करणी सेना नेता विनय सिंह की दिनदहाड़े हत्या, जमशेदपुर में तनाव

कौन थे विनय कुमार सिंह?
विनय कुमार सिंह ने 1 जुलाई 2023 को ही क्षत्रिय करणी सेना परिवार में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका संभाली थी। झारखंड की भी जिम्मेदारी उसे संगठन ने दी थी। करणी सेना के संस्थापक और अध्यक्ष राज शेखावत के साथ साथ विनय सिंह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

एक तथ्य यह भी है कि विनय सिंह, गणेश सिंह के दोस्त थे। गणेश सिंह इस इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। मनगो इलाके में गैंगवार भी खूब चलती है। पुलिस को शक है कि गणेश सिंह के दुश्मनों भी इस हिस्सा में शामिल हो सकते हैं। विनय सिंह कुछ दिनों पहले अपने एक दोस्त से कहा था कि कुछ लोग पीछा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: करणी सेना प्रदर्शन: UP में बन रहा नया समीकरण, किसके पाले में गई गेंद?


अब आगे क्या?

विनय सिंह के समर्थक झारखंड में सक्रिय हो गए हैं। नाराज लोगों ने डिमना चौक को जाम कर दिया है, NH-33 पर गाड़ियों की आवाजाही घंटों तक बाधित रही। करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा है, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनयसिंह जी की धोखे से हत्या की गई। 48 घंटे में सभी की गिरफ्तारी सरकार और प्रसाशन सुनिश्चित करे अन्यथा हम लोगों द्वारा इन हत्यारों एवं साजिशकर्ताओं को घर मे घुस कर मुंहतोड़  जवाब दिया जाएगा। सभी जमशेदपुर पहुचे और अंत तक डटे रहें।'

Related Topic:#Karni Sena

और पढ़ें